नवरात्र के पहले दिन के रंगोली डिजाइन (Navratri Rangoli Design for Day 1), Navratri First Day Rangoli: आज से शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आरम्भ हो रहा है, और अगर आप भी माता रानी का भव्य स्वागत करने को तैयार हैं। तो आंगन में मैया के नाम की रंगोली बनानी तो बनती ही है। हिंदू त्योहारों पर रंगोली बनाकर आंगन सजाने का खास महत्व होता है। ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन पर आप भी सुबह सुबह अपने घर को इन खूबसूरत रंगोली के डिजाइन्स से और सुंदर बना सकते हैं। देखें लेटेस्ट, ट्रेंडी और सिंपल ईजी रंगोली डिजाइन फोटो, जिन्हें देखकर बिगिनर्स भी आसानी से रंगोली बना सकते हैं।
नवरात्रि के रंगोली डिजाइन फोटो

Navratri Rangoli Design
माता रानी के पगलियों वाली ये सिंपल और सुंदर सी रंगोली का डिजाइन नवरात्रि के पहले दिन पर बहुत ही खूबसूरत लगेगा। खासतौर से घर के द्वार पर तो ऐसी वाली रंगोली बहुत ही प्यारी लगेगी।

Shubh Navratri Rangoli Design
शुभ नवरात्रि वाली ये मल्टीकलर की रंगोली का लुक भी बहुत ही प्यारा लग रहा है। फूलों के आकार वाली इस रंगोली को बनाना बहुत ही आसान है, और ये लगती भी बहुत ही ज्यादा सुंदर है।

Navratri Ki Rangoli
मां दुर्गा के नाम वाली ये रंगोली का डिजाइन भी बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रही है। आप गोल के बजाय अपनी पसंद के किसी भी आकार में ऐसे त्रिशूल के साथ मां दुर्गा लिख सकते हैं। नवरात्रि के पहले दिन पर मां शैलपुत्री का पूजन होता है, ऐसे में बीच में मां शैलपुत्री भी लिख सकते हैं।

Shardiya Navratri Rangoli
कलश वाली ये रंगोली भी नवरात्रि के घटस्थापन के लिए बहुत ही अच्छी लगेगी।

Latest Rangoli Design
माता रानी के दिव्य रूप वाली ये रंगोली का डिजाइन भी बहुत ही सुंदर लग रहा है। जरूर ही आपको नवरात्रि के पहले दिन के लिए अपनी पसंद वाली रंगोली का डिजाइन सेलेक्ट कर लेना चाहिए।
