Navratri Vrat Diet Plan: नवरात्रि में उपवास के बाद अचानक न खाएं हैवी खाना, नोट करें हेल्दी डाइट प्लान

Navratri Vrat Diet Plan: नवरात्रि के नौ दिन उपवास रखने के बाद अचानक तला-भुना और हैवी खाना खाने अपच और एसिडिटी हो सकती है। जानें व्रत खोलने का सही तरीका, हेल्दी डाइट प्लान और खानपान से जुड़ी जरूरी सावधानियां।

Navratri Vrat Diet Plan: नवरात्रि के नौ दिनों तक व्रत रखने के बाद अष्टमी, नवमी या दशहरे पर व्रत खोलने की खुशी अलग ही होती है। घरों में पूड़ी, कचौरी, छोले, हलवा, मिठाई और पकवानों की खुशबू भूख बढ़ा देती है। लेकिन ठहरिए! नौ दिनों तक खानपान में बदलाव के बाद अचानक तला-भुना और हैवी खाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। पेट में गैस, अपच, एसिडिटी और भारीपन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में व्रत खोलते समय स्वाद के साथ सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। आइए जानते हैं उपवास के बाद शरीर को दोबारा सामान्य खानपान के लिए तैयार करने का हेल्दी डाइट प्लान।

Navratri Vrat Diet Plan

नवरात्रि व्रत खोलने के बाद का हेल्दी डाइट प्लान!

व्रत खोलते समय ज्यादा न खाएं

उपवास के दौरान कुछ लोग फल, दूध, दही, साबूदाना या सीमित मात्रा में ही भोजन करते हैं। ऐसे में लंबे समय तक बदले हुए खानपान के बाद एक साथ बहुत अधिक खाना असहजता पैदा कर सकता है। इसलिए व्रत खोलते ही पेट भरकर खाने के बजाय थोड़ी मात्रा से शुरुआत करें। धीरे-धीरे खाएं और शरीर की भूख के संकेतों पर ध्यान दें। अगर व्रत के दौरान भोजन बहुत कम किया है, तो खासतौर पर एक साथ भारी भोजन करने से बचें।

End of Feed