Navratri Vrat Dosa Recipe in Hindi (नवरात्रि व्रत डोसा रेसिपी इन हिंदी): आज से शारदीय नवरात्रि का पावन त्योहार आरम्भ हो चुका है। नवरात्रि में भक्त माता रानी के नाम का व्रत रखते हैं, पूजा पाठ के साथ साथ व्रत करने का खास महत्व होता है। ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, और व्रत में इस बार कुछ नया स्पेशल बनाकर खाने का मन है। तो तले भुने व्यंजन नहीं इस बार हल्का और पौष्टिक व्रत स्पेशल डोसा बनाकर खाया जा सकता है। इस बार के नवरात्रि व्रत में आप खास सिंघाड़े के आटे का डोसा बना सकते हैं। जो व्रत में खाया जाता है, वहीं ग्लूटेन फ्री और पचाने में भी हल्का होता है।
सिंघाड़े के क्रिस्पी डोसा की रेसिपी
सामग्री
सिंघाड़े का आटा - 1 कप
कद्दुकस किया हुआ खीरा
दही (व्रत वाला) - ½ कप (बैटर को फर्मेंट करने के लिए)
जीरा - 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
सेंधा नमक - स्वादानुसार
पानी - गाढ़ा घोल बनाने के लिए
व्रत में इस्तेमाल होने वाला घी या तेल
डोसा बनाने की विधि
सबसे पहले आपको एक बड़े कटोरे में सिंघाड़े के आटे को लेकर उसमें खीरा या दही, जीरा, काली मिर्च पाउडर और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिलाना है। इसी में आपको धीरे धीरे करके पानी मिलाना है, ताकि कोई गांठ न बने। आपको ध्यान रखना है कि, डोसा का बैटर ज्यादा गाढ़ा और गीला न हो। अब इस घोल को आपको करीब आधे घंटे के लिए सेट होने के लिए रख देना है। इससे आटा थोड़ा फर्मेंट हो जाएगा और क्रिस्पी डोसा के लिए बेस्ट रहेगा। अब आपको एक नॉन स्टिक वाला पैन लेना है, और उसमें धीमी आंच पर घी या तेल लगाकर बढ़िया सा डोसा बना लेना है। इस डोसा को आप व्रत वाले आलू के साथ स्टफ भी कर सकते हैं।
