लाइफस्टाइल

Navratri Special Pakora Recipes: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये 3 तरह के कुरकुरे-करारे पकौड़े, सिर्फ 10 मिनट में होते हैं तैयार, जानें आसान रेसिपी

Shardiya Navratri Vrat Pakora Recipes: नवरात्र की शुरुआत हो चुकी हैं। जो लोग नवरात्रि में 9 दिनों तक व्रत रखते हैं उनके लिए रोज स्वाद और सेहत का ध्यान रखना भी एक चुनौती है। आज हम आपको 3 ऐसे खास पकौड़े की रेसिपी बता रहे हैं, जिन्हें आप व्रत में भी बनाकर खा सकते हैं। ये तीनों की पकौड़े आपको खूब पसंद आने वाले हैं।

Image

Navratri 2024 Vrat Pakora recipes in hindi

Shardiya Navratri Vrat Pakora Recipes: नवरात्रि के साथ ही माता के भक्तों की व्रत और पूजा भी शुरू हो जाती हैं। कई ऐसे भक्त हैं जो नवरात्रि के पूरे 9 दिन व्रत रहते हैं। इन 9 दिनों में केवल फलाहार ही खाना होता है। वैसे तो फलाहार में ज्यादा ऑप्शन में नहीं होते और रोज एक ही चीज खाकर वो बोर भी हो जाते हैं। अगर आप भी नवरात्रि व्रत रखते हैं तो आपको व्रत वाली आसान रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए। आज हम आपके लिए कुरकुरे और करारे पकौड़े की रेसिपी लेकर आए हैं। हम एक नहीं बल्कि 3 तरह के पकौड़े बनाना यहां सीखा रहे हैं। इन पकौड़ों को आप व्रत में भी खा सकते हैं। आइये देखतें हैं व्रत वाले पकौड़ों की आसान सी रेसिपी-

1) खीरे का पकौड़ा

खीरे के पकौड़े बनाने की सामग्री

सिंघाड़े का आटा

सेंधा नमक

मिर्च पाउडर

धनिया पाउडर

हरी मिर्च

खीरे

घी या तेल

kheera pakora recipe in hindi

kheera pakora recipe in hindi

खीरे के पकौड़े बनाने की विधि

खीरे के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले सिंघाड़े के आटे में नमक, मिर्च,धनिया पाउडर, हरी मिर्च डालें। अब सिंघाड़े के आटे में पानी मिलाते हुए पकौड़े का बैटर तैयार कर लें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करने के लिये रखें। खीरे के टुकड़ों को बैटर में लपेटकर गर्म तेल में डालें।

सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई कर लें। पकने के बाद पकौड़ों को बाहर निकालकर अलग रख लें। इनको सर्व करने से पहले कुरकुरापन के लिए एक बार और फ्राई कर लें। अब आपके कुरकुरे खीरे के पकोड़े बनकर तैयार हो चुके हैं। इसके बाद गर्मागर्म पकोड़ों को सर्व करें।

2) साबुदाने का पकौड़ा

साबूदाना पकौड़े बनाने के लिए सामग्री

साबूदाना

मूंगफली दाने

आलू उबले

हरी मिर्च

हरा धनिया

काली मिर्च पाउडर

साबुत जीरा

तेल

काला नमक

easy sabudana pakoda recipe in hindi

easy sabudana pakoda recipe in hindi

साबूदाना पकौड़े बनाने कि विधि

साबूदाना पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू उबाल लें। अब साबूदाना को मिक्सी में डालकर पीसकर उसका पाउडर बना लें। इसके बाद उबले हुए आलू ठंडे होने पर उन्हें छील लें। अब छीले हुए आलू के बड़े-बड़े टुकड़े काट लें। इसके बाद मूंगफली दाने को कड़ाही में डालकर ड्राई रोस्ट करें। अब रोस्ट किए हुए दानों को दरदरा कूट लें। इसके बाद साबूदाना पाउडर में उबले हुए आलू के टुकड़े डाल दें। अब साथ में ही भुने और कुटे हुए मूंगफली दाने, कटी हुई हरी मिर्च भी डालें। इसके बाद 1-2 टेबलस्पून पानी डालकर एक बार फिर सभी चीजों को मिक्सर की मदद से ग्राइंड। अब इस गढ़े पेस्ट को एक बर्तन में निकालें। अब इसमें जीरा, काली मिर्च पाउडर और हरी धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब आपका पकोड़ों का बैटर तैयार है। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। अब गर्म तेल में साबूदाना पेस्ट से पकोड़े बनाकर तेल में डालें और फ्राई करें। पकोड़ों को तलते समय आंच मीडियम आकर लें। अब इन्हें दोनों साइड से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तल लें। आप इसी प्रकार सारे पेस्ट के पकोड़े बना लें। अब आप इन्हें हरे धनिये और टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।

3) कुट्टू का पकौड़ा

कुट्टू के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री

कुट्टू का आटा

आलू

हरी मिर्च

अदरक

सेंधा नमक

नींबू का रस

पानी

kuttu ka pakora recipe in hindi

kuttu ka pakora recipe in hindi

कुट्टू के पकौड़े बनाने की विधि जानें

कुट्टू के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालें और उसके बाद आलू को छीलकर उसे एक अलग बाउल में मैश कर लें। अब कुट्टू का आटा, मैश किया आलू, हरी मिर्च, अदरक, सेंधा नमक आदि सामग्रियों को एक साथ मिलाएं फिर पानी डालकर आटे की तरह गूंथ लें। तैयार आटे को ज्यादा देर तक न रखें वरना वह नरम और लिजलिजा हो जाएगा। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे पकौड़े बनाकर इन्हें डीप फ्राई करें। स्वादिष्ट कुट्टू के पकौड़े तैयार हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article