लाइफस्टाइल

Rangoli Designs For Navratri: आपके घर आएंगी माता रानी, मंदिर में बनाएं ऐसी खूबसूरत रंगोली, देखें नवरात्रि की रंगोली के यूनिक डिजाइन्स

Navratri Ki Rangoli (नवरात्रि की रंगोली डिजाइन्स): आज हमारे घर पर माता रानी आ रही हैं। मैया के स्वागत में फूल बिझाएं या पूरा पंडाल सजा दें, सब कम है। अगर आप भी चाहते हैं कि माता रानी आपने घर की चौखट पर अपने शुभ कदम रखें तो आपको अपने घर में रंगोली जरूर बनानी चाहिए। आज हम आपके लिए नवरात्रि की रंगोली डिजाइन्स लेकर आए हैं।

Image

Navratri Rangoli Designs Easy And Simple Rangoli For Durga Puja

Navratri Ki Rangoli (नवरात्रि की रंगोली डिजाइन्स): सनातन धर्म में हर त्योहार पर रंगोली बनाने का खास महत्व होता है। नवरात्रि के 9 दिन आज से शुरू हैं। ये 9 दिन तो हिंदू धर्म को मानने वालों के लिए किसी पर्व से कम नहीं होता। माता के भक्त इन 9 दिनों में न सिर्फ पूजा-पाठ बल्कि उपवास भी रखते हैं। माता रानी का भव्य तरीके से स्वागत किया जाता है। जगह-जगह पंडाल बनते हैं। घरों को सजाया जाता है। माता की चौकी रखी जाती है। अगर आप भी मैया का खास तरीके से स्वागत करना चाहते हैं तो यहां दिए रंगोली डिजाइन्स को जरूर ट्राई करना चाहिए। हम खास आपके लिए आसानी से बन जाने वाली नवरात्रि स्पेशल रंगोली लेकर आए हैं। यहां देखें रंगोली डिजाइन्स-

Navratri 2024 Rangoli Designs, Easy Durga Puja Rangoli, Mata Rani Rangoli Designs-

mata rani photo rangoli

mata rani photo rangoli

नवरात्रि पर अगर माता रानी के नाम की रंगोली बनानी है, तो उनके दिव्य स्वरूप वाली रंगोली का डिजाइन ही चूने। सूरज के तेज जैसी ये रंगोली के आसपास अगर आप असली फूल या दीये रख देंगी तो आपके घर का आंगन चमक जाएगा। माता रानी के नैन नक्श घर की शोभा में चार चांद लगा देंगे।

dandiya design rangoli for navratri

dandiya design rangoli for navratri

नवरात्रि पर पगलियों और कलश वाली रंगोली बहुत बढ़िया लगती है। माता की छवि के साथ आपको इस तरह की रंगोली ट्राई करनी चाहिए। माता के चरणों के साथ डांडिया भी जोड़ा जा सकता है। ऐसी रंगोली दुर्गा पूजा में भी दिवाली का अनुभव देती है।

floral navratri rangoli designs

floral navratri rangoli designs

शुभ नवरात्रि की बधाई देती ये वाली गेंदे के फूल की रंगोली का डिजाइन काफी दिव्य है। माता रानी की चूड़ी, सिंदूर तो पान, अक्षत से सजी ये वाली रंगोली देख ऐसा लगेगा मानो स्वयं माता रानी आपके आंगन में विराजमान हो।

garba style rangoli design

garba style rangoli design

गरबा और डांडिया की रंगोली तो नवरात्रि की जान बन जाती है। ऐसे रंगोली घर के आंगन की शोभा बढ़ाती हैं। आप नवरात्र के मौके पर यहां दिए डिजाइन को हुबहू कॉपी कर रंगोली के आसपास दीये सजा सकते हैं।

kolam design rangoli for durga puja

kolam design rangoli for durga puja

नवरात्रि के पावन अवसर पर घर में सुख-शांति बनी रहने की कामना करते हैं, तो ऐसे में ऐसी रंगोली बनाकर माता का स्वागत करना तो बनता है। इस तरह की रंगोली को बनाना भी आसान है। ऐसी रंग-बिरंगी रंगोली यकीनन आपके घर के आंगन में चांद से भी ज्यादा खूबसूरत दिखेगी।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article