National Smile Day 2023: हर साल आज क्‍यों मनाया जाता है नेशनल स्‍माइल डे, जानें इतिहास और उद्देश्य

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 31, 2023, 02:43 PM IST

हर साल 31 मई को नेशनल स्माइल डे मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मुख्य उद्देश्य स्माइल के सकारात्मक प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करना है।

National Smile Day 2023: हर साल 31 मई को नेशनल स्माइल डे मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मुख्य उद्देश्य स्माइल के सकारात्मक प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। स्माइल एक ऐसा जरिया है जिसकी मदद से हम अपने अंदर की सकारात्‍मकता और खुशियों को दूसरे तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। हमने अक्सर लोगों को ये कहते सुना है कि लाफिंग इज गुड फॉर हेल्थ। हंसना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। स्माइल करने से तनाव कम होता है। इसके साथ ही हंसने से मुड भी अच्छा होता है। ऐसे में जानिए नेशनल स्‍माइल डे का इतिहास और क्या है इस दिन को मनाने का उद्देश्य।

राष्ट्रीय मुस्कान दिवस

राष्ट्रीय मुस्कान दिवस का इतिहास | History of National Smile Day

नेशनल स्माइल डे की स्थापना साल 2018 में डॉ. टिम स्टिरनेमैन और जिम वोज्डिला ने की थी, जो कम्पैशनेट डेंटलकेयर से जुड़े हैं। संस्थापकों ने इस दिन की स्थापना एक स्वस्थ मुस्कान के महत्व और आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और जीवन की समग्र गुणवत्ता पर इसके सकारात्मक प्रभावों को बढ़ावा देने के लिए की थी। राष्ट्रीय दिवस कैलेंडर के रजिस्ट्रार ने वार्षिक आधार पर राष्ट्रीय मुस्कान दिवस मनाने की आधिकारिक तिथि के रूप में 31 मई को मान्यता दी और घोषित किया था।

क्या है इसका उद्देश्य

नेशनल स्माइल डे का मुख्य उद्देश्य मुस्कान की परिवर्तनकारी शक्ति के बारे में लोगों को जागरूक करना और लोगों को दुनिया के साथ अपनी मुस्कान साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना है। नेशनल स्माइल डे का प्राथमिक उद्देश्य स्‍माइल के जरिए खुशियां फैलाना और इसके शक्ति को प्रोत्साहित करना है।

हंसने के फायदे - benefits of smile

मूड अच्छा होता है

हंसने से मूड अच्छा होता है। स्माइल की वजह से हमारे शरीर को कोर्टिसोल और एंडोर्फिन रिलीज होती है जो मूड को बेहतर बनाए रखता है।

End of Feed