लाइफस्टाइल

National Sister's Day 2024: कब मनाया जाएगा सिस्टर्स डे? जानें इसका इतिहास और महत्व

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 3, 2024, 05:35 PM IST

National Sister's Day 2024: हर साल की तरह इस साल भी अगस्त महीने के पहले रविवार को सिस्टर्स डे मनाया जाएगा। इस साल 4 अगस्त को सिस्टर्स डे सेलिब्रेट किया जाना है। ऐसे में जानिए क्या है इसका इतिहास और कैसे हुई इसकी शुरुआत।

Image

National Sisters Day 2024

National Sister's Day 2024: हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को सिस्टर्स डे मनाया जाता है। इस साल सिस्टर्स डे 4 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य अपनी बहनों को ये बताने का होता है कि उनका हमारे जीवन में क्या महत्व है। हर किसी का अपनी बहनों के साथ एक खास रिश्ता होता है। कोई अपनी बहन को रोल मॉडल मानता है तो कोई दोस्त, तो कोई मां की तरह मानता है। सिस्टर्स डे के मौके पर लोग अपनी बहनों को तोहफे देते हैं, सरप्राइज प्लान करते हैं और उन्हें स्पेशल फील कराते हैं। लेकिन क्या कभी आपने ये सोचा है कि इसकी शुरुआत कैसे हुई और क्या है इस साल की थीम।

सिस्टर्स डे का इतिहास

सिस्टर्स डे को मनाने की शुरुआत अमेरिका से हुई। इसकी शुरुआत संयुक्त राज्य अमेरिका की निवासी ट्रिसिया एलोग्राम, मेम्फिस, टेनेसी ने साल 1996 में की थी। इसके बाद से ही सिस्टर्स डे मनाने की परंपरा शुरू हुई। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को बहनों का सम्मान करने के साथ-साथ उनके असीम प्यार और करुणा के प्रति आभार व्यक्त करना था।

सिस्टर्स डे बधाई संदेश

1. आप मेरे लिए हमेशा खास रही हैं, मेरे जीवन में आपका साथ काफी महत्वपूर्ण है। हैप्पी सिस्टर्स डे!

2. आप मेरे जिंदगी में सबसे खास हैं, आपके बिना मैं अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकती। हैप्पी सिस्टर्स डे!

3. आपका होना मेरे लाइफ में काफी खास बनाता है, आपके साख ही मेरी हर खुशी है, हैप्पी सिस्टर्स डे!

4. भाई की एक खुशी के लिए बहन ने हंसकर दुखों को अपनाया है, भाई बुरा हो भी जाए फिर भी बहन ने उसे अपनाया है।

5. जिसके हिस्से बहन आई उसको भगवान ने खास तोहफा देकर भेजा है। हैप्पी सिस्टर्स डे!

6 . मां की ममता और पिता सा अकड़पन होती है बहनें, भगवान का दिया हुआ सबसे अनमोल गिफ्ट हैं बहने।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article