लाइफस्टाइल

National Oatmeal Day: आज है राष्ट्रीय ओटमील दिवस, इस दिन पर देखें कैसे नाश्ते में जई-दलिया करें शामिल.. सिंपल हिंदी रेसिपी

National Oatmeal Day (नेशनल ओटमील डे 2025): आज नेशनल ओटमील डे है, इस दिन पर अगर आप भी अपनी डाइट में जई का दलिया शामिल करना चाहते हैं। तो ये वाली सिंपल और हेल्दी, टेस्टी रेसिपीज फॉलों कर सकते हैं। देखें नाश्ते में क्या खाएं, ओट्स की रेसिपी, दलिया कैसे बनाएं।

Image

National oatmeal day special recipe

National Oatmeal Day (नेशनल ओटमील डे 2025): आज पूरे देश में राष्ट्रीय ओटमील दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन सेहत का खजाना माने जाने वाले ओट्स के प्रति लोगों को जागरूक करने और उसे अपने आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। ओटमील यानी जई का दलिया, पोषक तत्वों से भरपूर एक ऐसा अनाज है जो न केवल शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि कई बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

ओटमील में फाइबर, प्रोटीन और जरूरी विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं। वेट लॉस से लेकर अगर आपको अपना कोलेस्ट्रोल कंट्रोल करना है, तो भी ये बेहतरीन उपाय हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी आज से ही ओटमील को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं। तो ये वाली सिंपल और टेस्टी रेसिपीज आपके काम की हो सकती है। देखें नाश्ते में क्या खाएं, ओट्स की रेसिपी, जई का दलिया कैसे बनाएं।

मलाईदार मसाला ओट्स

सामग्री

आधा कप ओट्स

1 कप पानी

1 छोटा चम्मच तेल या घी

राई

आधा कप दूध

हरी मिर्च

प्याज

हल्दी पाउडर

धनिया पाउडर

नमक

मिर्च पाउडर

धनिया

कैसे बनाएं

मलाईदार स्वादिष्ट ओट्स बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करना है। और उसमें राई डालकर चटकने देना है, तेल में फिर प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भून लें। फिर हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से चला लें। अब आपको इसमें ओट्स डालकर करीब 2-4 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पका लेना है। अब इस मिश्रण में पानी और दूध डालकर अच्छे से मिला लें। फिर उबलने दें और 5-6 मिनट तक पकाएं जब तक ओट्स नरम न हो जाएं। और बस आपका मलाईदार ओट्स तैयार है, जिसे आप धनिया से गार्निश कर सकते हैं।

सिंपल वाले इन ओट्स के साथ साथ आप इस ओटमील डे पर अपने लिए वायरल ओट्स की टिक्की या फिर ओट्स का चीला भी बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article