Rangoli designs for Nag Panchami: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस साल नाग देवता को समर्पित नाग पंचमी का त्योहार 21 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन नाग देवता को जल, दूध चढ़ाना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि, इस दिन नाग पूजन करने से जातकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि का वास होता है। पूजन के साथ घर की साज सज्जा का भी खास महत्व है, ऐसे में ये रही नाग पंचमी की लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स।
Nag panchami rangoli designs latest simple easy shiva nag kolam mandala rangoli pattern for panchami
Nag Panchami ki Rangoli latest simple rangoli designs
फूल वाली रंगोली
नाग देवता की ये फूल और शिवलिंग वाली रंगोली बहुत ही प्यारी लग रही है। भगवान भोलेनाथ की सारी प्रिय चीजे इस रंगोली में शामिल है। सावन मास में आपको ये सिद्ध रंगोली जरूर अपने आंगन में बनानी चाहिए।
चमक वाली रंगोली
नाग पंचमी के उपलक्ष पर कोई बहुत ही सिंपल और सुंदर सी रंगोली बनानी है, तो फिर नाग टीले और शिव जी वाली रंगोली एकदम जबरदस्त है। आप भी बेहतरीन लुक के लिए रंगोली पर चमक और दीये की सजावट कर सकते हैं।
शुभ नाग पंचमी रंगोली
सभी को नाग पंचमी की बधाई देती ये शुभ नाग पंचमी की रंगोली काफी अच्छी है। बनाने में बहुत ही आसान है, तो अगर आपको रंगोली बनानी नहीं आती है, तो फिर ये वाली डिजाइन आप ट्राई कर सकते हैं।
शिवलिंग की रंगोली
भगवान शिव के शिवलिंग और उसके ऊपर विराजे नाग देव की रंगोली भी नाग पंचमी के लिए बेहतरीन रहेगी।
नाग पंचमी की रंगोली
सिंपल और बहुत ही ज्यादा सुंदर अंदाज वाली ये रंगोली भी कुछ कम नहीं है। आप अपनी पसंद के रंगों का इस्तेमाल कर नाग पंचमी की बेहतरीन सी रंगोली तैयार कर सकते हैं। नाग पंचमी पर अगर आप ये रंगोली बनाते हैं, तो ऐसा लगेगा मानो सच में भोले नाथ अपना नाग के साथ विराजमान हो।
कोलम रंगोली
कमल के फूल और शिवलिंग वाली ये कोलम रंगोली भी बहुत अच्छी लग रही है। नाग पंचमी पर आपको बेशक ही इन शानदार रंगोलियों में से अपनी की रंगोली को बनाना ही चाहिए। अवश्य स्वयं भोलेनाथ और नाग देव का आशीर्वाद आपके ऊपर सदैव के लिए बना रहेगा।
