लाइफस्टाइल

N Narayana Murthy Motivational Quotes: घोल कर पी जाएं Narayana Murthy की ये बातें, रातों रात मिल जाएगी सफलता

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 15, 2025, 07:22 AM IST

N Narayana Murthy Motivational Quotes in Hindi: नारायण मूर्ति इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के संस्थापक हैं। वो अपने विचारों से युवाओं को प्रेरित करने का काम करते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए उनके कुछ अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको सही मार्गदर्शन देने का काम करेंगे।

Image

Narayana Murthy Motivational Quotes in Hindi

N Narayana Murthy Motivational Quotes in Hindi: नारायण मूर्ति का जन्म 20 अगस्त, 1946, कोलार, कर्नाटक राज्य में हुआ था। वो एक भारतीय सॉफ्टवेयर उद्यमी हैं, जिन्होंने इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की स्थापना की, जो अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय कंपनी थी। मूर्ति ने 1967 में मैसूर विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और 1969 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर से प्रौद्योगिकी में मास्टर डिग्री हासिल की। 1970 के दशक के दौरान उन्होंने पेरिस में काम किया। उन्होंने 1981 में इंफोसिस की स्थापना की। वो अक्सर अपने विचारों से युवाओं को प्रेरित करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके कुछ अनमोल विचार।

Narayana Murthy Motivational Quotes in Hindi

1. 'हमारी संपत्ति हर शाम दरवाजे से बाहर निकलती है. हमें सुनिश्चित करना होगा कि वह अगली सुबह वापस भी आए।'

2. 'पैसे की असली ताकत दूसरों को दान देने में ही है।'

3. 'हम ईश्वर में यकीन रखते हैं , बाकी सभी तथ्य जमा करते हैं।'

4. 'प्रगति अक्सर मन और मानसिकता के अंतर के बराबर होती है।'

5. 'एक मुमकिन असंभावना एक निश्चित सम्भावना की तुलना में बेहतर है।'

6. 'अगर संदेह में हों, तो तुरंत बता देना चाहिए।'

7. 'कैरेक्टर + अवसर = सफलता।'

8. 'आप अपने नाम की वजह से उत्कृष्ट नहीं बनते हैं, बल्कि श्रेष्ट गुणों की वजह से उत्कृष्ट बनते हो।'

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article