लाइफस्टाइल

Multani Mitti Hair Mask: चेहरे के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी बेहद असरदार है मुल्तानी मिट्टी, बस इस तरह करें इस्तेमाल, जानें हेयर मास्क बनाने का तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 23, 2024, 07:01 AM IST

Multani Mitti Hair Mask: ज्यादातर लोग मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल चेहरे पर करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि ये बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में आज जानिए बालों को मजबूत, चमकदार और शाइनी बनाने के लिए किस तरह करें मुल्तानी मिट्टी हेयर मास्क का इस्तेमाल।

Image

Multani Mitti Hair Mask

Multani Mitti Hair Mask: खराब लाइफस्टाइल का सीधा असर सेहत के साथ साथ स्किन और बालों पर भी देखने को मिलता है। हर किसी की चाहत होती है कि उसके बाल सिल्की, घने और काले हो लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद बाल रूखे और बेजान से दिखते हैं। ऐसे में बालों की सही देखभाल करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे बालों की देखभाल के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां जानें हेयर मास्क तैयार करने का तरीका।

ऑयली बालों के लिए हेयर मास्क

इसके लिए दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच दही और एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसके बाद इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़े। फिर इसे पानी से धो लें।

रूखे और बेजान बाल

रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद को अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसका पेस्ट बालों पर लगाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर हेयर वॉश कर लें।

झड़ते बालों का लिए हेयर मास्क

वहीं अगर आप हेयरफॉल की समस्या से परेशान हैं तो दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो चम्मच पिसा हुआ मेथी दाना पाउडर और एक चम्मच दही मिलाएं। फिर इस पेस्ट को बालों पर 30 मिनट के लिए लगाएं और धो लें।

बालों की ग्रोथ के लिए हेयर मास्क

अगर आप बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं तो दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच प्याज का रस और एक चम्मच अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें और फिर इसे बालों पर लगाएं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article