लाइफस्टाइल

Motivational quotes in hindi: जिंदगी में बार बार मिल रही असफलताओं से हो गए हैं निराश तो...जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए पढ़ें ये मोटिवेशनल कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 28, 2023, 10:13 AM IST

Motivational Quotes In Hindi: यहां हम आपके लिए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कुछ शानदार कोट्स लेकर आए हैं, इसे अपने दोस्तों, करीबियों व रिश्तेदारों को भेज आप उनको उनके लक्ष्य के प्रति अग्रसर कर सकते हैं।

Image

Motivational Quotes In Hindi

Motivational Quotes In Hindi: वो कहते हैं ना संघर्ष की सफलता की कुंजी होती है। सफल व्यक्ति बनने के लिए कड़ी मेहनत के साथ साथ संघर्ष करने की भी जरूरी होती है। संघर्ष के दम पर व्यक्ति बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकता है। अगर आप भी दिन रात कड़ी मेहनत और संघर्ष कर सफलता पाने की कोशिश कर रहे हैं और फिर भी आपको निराशा हाथ लग रही है फिर भी कदम पीछे ना लें। निरंतर प्रयास करने से सफलता मिल ही जाती है। यहां हम आपके लिए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कुछ शानदार कोट्स लेकर आए हैं, इसे अपने दोस्तों, करीबियों व रिश्तेदारों को भेज आप उनको उनके लक्ष्य के प्रति अग्रसर कर सकते हैं।

Motivational Quotes In Hindi

-जन्म भी यहीं मिलेगा जख्म भी यहीं मिलेगा, मौत भी यहीं मिलेगी मरहम भी यहीं मिलेगा।

-सफलता की फसल यूं ही नही उगती, मेहनत के पसीने से प्रयासों के बीजों को सींचना होता है।

-जब मौत का डर खत्म हो जाता है तब इंसान जीना शुरू कर देता है।

-इतिहास लिखने के लिए कलम नही, हौसलों की जरूरत होती है।

Motivational Images

- जो चीज आपको CHALLENGE करती है, वही चीज आपको CHANGE करती है।

- दुनिया की हर चीज ठोकर लगने से टूट जाती है, एक कामयाबी ही है जो ठोकर लगने के बाद आती है।

Motivational Quotes

- समय के साथ बदल जाना बहुत जरूरी है, क्योंकि समय बदलना सिखाता है रुकना नही।

- जिस काम में काम करने की हद पार ना हो फिर वो काम किसी काम का नहीं।

Motivational Quotes

- यूं जमीन पर बैठ क्यों आसमान देखता है, खोल पंखों को ये जमाना उड़ान देखता है।

- तुम्हारे लक्ष्य के अलावा जिसपर भी तुम्हारा ध्यान है वही तुम्हारा परम शत्रु है।

Motivational Quotes

- यह जरूरी नही की हर लड़ाई जीती जाए, लेकिन यह जरूरी है कि हार से कुछ सीखा जाए।

- हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है।

Motivational Quotes

- यूं जमीन पर बैठ क्यों आसमान देखता है, खोल पंखों को ये जमाना उड़ान देखता है।

- मंजिल चाहे कितनी भी ऊंची क्यों न हो रास्ते हमेशा पैरों के नीचे ही रहते हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article