लाइफस्टाइल

Motivational Quotes for Students: मोटिवेट होने के लिए स्टूडेंट्स जरूर पढ़ें ये मंडे मोटिवेशनल कोट्स, सफलता चूमेगी कदम

Motivational Quotes for Students: पढ़ने वाले बच्चों के लिए आज के समय में मोटिवेट होना बेहद जरूरी है, क्योंकि अगर कम उम्र से ही मोटिवेट रहेंगे तो आगे भविष्य में उनको किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।

Image

Motivational Quotes for Students: मंडे मोटिवेशनल कोट्स।

Motivational Quotes for Students: हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार (Monday Quotes) के दिन की शुरुआत अक्सर चुनौतीपूर्ण होती है। हर किसी शख्स के लिए हफ्ते का पहला दिन बेहद खास होता है। दरअसल पहला दिन भी काफी कुछ तय करता है कि हफ्ते के बाकी दिन कैसे जाएंगे। खासतौर से बच्चों के लिए भी सोमवार (Monday Morning Quotes) का दिन (Motivational Quotes for Students) उनके पढ़ाई के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होता है। बच्चों को मोटिवेशन (Motivational Quotes) की काफी ज्यादा जरूरत होती है। आज इसी को लेकर हम बच्चों के लिए मंडे मॉर्निंग मोटिवेशनल कोट्स (Monday Morning Motivational Quotes) शेयर कर रहे हैं।

मंडे मॉर्निंग मोटिवेशनल कोट्स फॉर स्टूडेंट्स (Monday Morning Motivational Quotes For Students)

1

जीवन में वे लोग ही सबसे अधिक सफल होते हैं, जो दूसरों की राय की परवाह किए बिना, अपनी रूचि का विषय तथा कार्य अपने लिए चुनते हैं।

2

साधारण और असाधारण व्यक्ति के बीच का अंतर बहुत थोड़ा होता है, लेकिन यही थोड़ा सा अंतर ही हमें औरों से अलग बनाता है।

3

किसी भी मुश्किल घड़ी का सामना करने के लिए हमारे अन्दर हिम्मत, धैर्य और लगन का होना बहुत जरूरी है।

4

आपका जीवन में लक्ष्य क्या है और आप उन लक्ष्यों को पाने के लिए क्या क्या कर रहे है, इन दोनों बातों में बहुत फर्क है।

5

सपने वो नहीं होते हैं जो हम बंद आंखों से देखते हैं, सपने वो होते हैं जो हम खुली आंखों से देखते हैं और उसे परिश्रम और प्रयास की बदौलत साकार करके दिखाते हैं।

6

हर चीज वहीं मिल जाती है, जहां वह खोई हो, लेकिन विश्वास वहां कभी नहीं मिलता, जहां एक बार खो जाता है।

7

जिंदगी में कभी उदास ना होना, कभी किसी बात पर निराश ना होना, ये जिंदगी एक संघर्ष है चलती रहेगी, कभी अपने जीने का अंदाज ना खोना।

8

जीवन में जब कभी भी आपको लगे कि आप अकेले हैं तो आप आकाश में तारों ओर की ओर देखें। आप पाएंगे कि सारा ब्रह्मांड आपके लिए अनुकूल है।

9

अपनी पहली सफलता के बाद आराम करने में मत लग जाओ, क्योंकि अगर तुम दूसरी बार किए गये प्रयास में असफल हुए तो लोग यही मानेंगे कि पहली सफलता परिश्रम नहीं भाग्य से मिली थी।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article