लाइफस्टाइल

Mother Teresa Quotes: आप भी बन सकते हैं मानवता की मिसाल, अगर मान ली ममता की मूरत मदर टेरेसा की ये बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 29, 2024, 06:42 AM IST

Mother Teresa Quotes: मर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को हुआ था और 5 सितंबर 1997 को उनकी मृत्यु हो गई थी। उन्होंने मानवता की सेवा करते करते अपना पूरा जीवन गुजार दिया था। उन्हें ममता की मूरत भी कहा जाता था। उनके विचार आपको एक नेक इंसान बना सकते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके अनमोल विचार।

Image

Mother Teresa Quotes

Mother Teresa Quotes: भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा को ममता की मूरत माना जाता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया। मदर टेरेसा ममता, त्याग, मानवता और शांति की मिसाल थीं। उनका जन्म 26 अगस्त 1910 को हुआ था और 5 सितंबर 1997 को उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके मन में गरीबों और बेसहारा लोगों के लिए जो प्रेम और स्नेह था उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में ही गुजार दिया था। उन्होंने कई देशों की यात्रा की। 1929 में वह पहली बार भारत आईं और उसके बाद वह कभी यहां से वापिस नहीं गईं। साल 1948 में मदर टेरेसा को भारत की नागरिकता मिल गई थी। 17 अक्तूबर 1979 में शांति के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी नवाजा गया। वहीं 1980 में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनके अनमोल आज भी लोगों के मन में गरीबों के लिए प्रेम, स्नेह पैदा करते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें उनके कुछ अनमोल विचार।

Mother Teresa Motivational and Inspirational Quotes in Hindi

1. ये महत्वपूर्ण नहीं कि आपने कितना दिया, बल्कि ये जरूरी है कि देते समय आपने कितने प्रेम से दिया।

2. जब हम एक दूसरे से मुख पर मुस्कान के साथ मिलते हैं, तो सही मायने में वही प्रेम की शुरुआत होती है।

3. सभी कामों में हमें अनुशासन की जरूरत होती है और ये हमारे लक्ष्यों और परिणामों के बीच का पुल होता है।

4. अगर आप 100 लोगों को नहीं खिला सकते, तो एक को ही खिलाइए।

5. कभी ये जानने की कोशिश नहीं करें कि लोग कैसे हैं, क्योंकि अगर आपने ऐसा किया तो आपके पास लोगों को प्रेम करने का समय नहीं होगा।

6. आपको अगर किसी से प्यार के कुछ शब्द सुनने हैं, तो आपको पहले उससे कुछ प्यार के शब्द कहने भी पड़ेंगे। ठीक वैसे, जैसे किसी दिए को जलाए रखने के लिए उसमें तेल भी डालना पड़ता है।

7. यदि हमारे मन में शांति नहीं है, तो इसका अर्थ है कि हम भूल चुके हैं कि हम एक-दूसरे के हैं।

8. प्रेम कभी कोई नाप-तोल कर नहीं करता है। वह बस करता है,देता है। यही प्रेम है।

9. अकेलापन सबसे बड़ी और भयानक बीमारी है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article