मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आज से उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में होगी। इस सेरेमनी में कई नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से हो रही है। 12 जुलाई 2024 को दोनों सात फेरे लेंगे।
कौन है राधिका मर्चेंट?
राधिका मर्चेंट वीरेन और शैला मर्चेंट की छोटी बेटी हैं। उनका जन्म 18 दिसंबर 1994 को हुआ था। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के पिता करीबी दोस्त हैं। राधिका की एक बड़ी बहन भी हैं। उनका नाम अंजलि मर्चेंट है। अंजली की शादी बिजनेसमैन आकाश मेहता से हुई है। राधिका अपना फैमिली बिजनेस संभाल रही हैं। इसके अलावा वो अपनी सास नीता अंबानी की तरह ही कई NGO से भी जुड़ी हैं। राधिका अपनी होने वाली सास की तरह ही महंगी चीजों की शौकिन हैं। उनके पास महंगी चीजों का लग्जरी कलेक्शन है। ऐसे में आज हम आपको उनकी एक्सपेंसिव चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
राधिका मर्चेंट ने अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी पर आइवरी कलर का लहंगा कैरी किया था जिसकी कीमत 5 लाख रुपये बताई गई थी।

Ivory lehanga look of Radhika
NMACC इवेंट में राधिका मर्चेंट ने ब्लैक और व्हाइट बॉर्डर साड़ी पहनी थी जिसे उन्होंने ग्रे मिनी हैंडबैग के साथ टीमअप किया था। इवेंट में उनके इस हैंडबैग ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। दरअसल हेर्मेस केलीमोरफ़ोस ब्रांड के इस हैंडबैग की क़ीमत 52 लाख 30 हजार रुपये बताई गई थी।

Radhika at NMACC
अबुजानी संदीप खौसला की कलैक्शन लॉन्च पार्टी में अनंत की होने वाली दुल्हन ने पिंक कलर की रफ्लड साड़ी पहनी थी। इसे साथ उन्होंने मैचिंग मिनी लेदर बैग भी कैरी किया था जिसकी कीमत 48 लाख रुपये बताई गई थी।

Radhika Merchant
अपनी एंगेजमेंट सेरेमनी पर राधिका ने जो ज्वैलरी पहनी थी उसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। उन्होंने अबुजानी संदीप खौसला द्वारा डिजाइन किए गए खूबसूरत लहंगे के साथ डायमंड नेकलेस कैरी किया था। इस नेकलेस की कीमत 67 लाख रुपये के करीब बताई गई थी।

Radhika Merchant Lehanga look
बता दें कि आज से लेकर 3 मार्च 2024 तक गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी चलेगी जिसमें देशी ही नहीं बल्कि विदेशी हस्तियां भी शिरकत करेंगी।
