Mosquito Coil: 50 सिगरेट जितना सेहत के लिए हानिकारक है मॉस्किटो कॉइल, मच्छर भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2023, 07:34 AM IST

Home Remedies to get rid of Mosquitoes: एक शोध के अनुसार, मॉस्किटो कॉइल से निकलने वाल धुंआ हमारे शरीर के लिए 50 सिगरेट जितना ही नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि मॉस्किटो कॉइल की जगह मच्छर भगाने के लिए कौन से उपाय करें।

Home Remedies to get rid of Mosquitoes: गर्मियों में मच्छर की समस्या से सभी जूझते हैं। शाम होते ही मच्छरों भिनभिनाने लगते हैं और लोग घरोंं में मच्छर भगाने के लिए मॉस्किटो कॉइल का इस्तेमाल करते हैं। मॉस्किटो कॉइल से कई बार दम घुटने के हादसे हुए हैं, फिर भी लोग सबक नहीं लेते हैं। अब एक शोध में मॉस्किटो कॉइल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस शोध में मॉस्किटो कॉइल के भयंकर नुकसान के बारे में बताया गया है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि मॉस्किटो कॉइल की जगह मच्छर भगाने के लिए कौन से उपाय करें।

मच्छर भगाने के घरेलू उपाय (Istock)

मच्छर भगाने के घरेलू उपाय (Istock)

मॉस्किटो कॉइल के नुकसान

एक शोध के अनुसार, मॉस्किटो कॉइल से निकलने वाल धुंआ हमारे शरीर के लिए 50 सिगरेट जितना ही नुकसानदायक हो सकता है। सिडनी यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने बताया कि कॉइल्स में सुगंधित पदार्थ (जैसे कि सिट्रोनेला) मिलाया जाता है जो मच्छरों को दूर भगाते हैं और दूसरा इनमें कीटनाशक होते हैं जो मच्छरों को मार देते हैं। कॉइल बनाने में पाइरेथ्रॉइड कीटनाशक या सिट्रोनेला जैसे पदार्थ होते हैं जोकि मानव शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। बंद कमरे में एक क्वाइल जलाने से होने वाले धुएं में सांस लेना लगभग 500 सिगरेट पीने के बराबर नुकसानदायक हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि लंबे समय तक मॉस्किटो कॉइल के धुएं के संपर्क में रहने से फेफड़ों के कैंसर जैसी जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

End of Feed