Mango Sandwich Recipe In Hindi: (मैंगो सैंडविच कैसे बनाएं) समर सीजन के आते ही बाजारों में हर तरफ आम ही आम नजर आने लगते हैं। आम को यूं ही नहीं फलों का राजा कहा जाता है। ये खाने जीतने टेस्टी होते हैं उतने ही इसके मदद से बनने वाली रेसिपीज भी लाजवाब होते हैं। आपने आम के मुरब्बे, आम पन्ना, आइसक्रीम, केक आदि तो खाया ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी आम से बना सैंडविच ट्राई किया है। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको इसकी पूरी रेसिपी बताते हैं। दरअसल, मैंगो सैंडविच बनाने के लिए ब्रेड स्लाइसेज के साथ आम की स्लाइस का इस्तेमाल किया जाता है। ये खाने में टेस्टी होनी के साथ हेल्दी और एनर्जेटिक भी होता है। मैंगो सैंडविच कम समय में बनने और बच्चों को लुभाने वाला एक टेस्टी रेसिपी है। इसे आप ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं। तो चलिए देखते हैं मैंगो रेसिपी इन हिंदी..
मैंगो सैंडविच, How To Make Mango Sandwich-
सामग्री, Ingredients For Making Mango Sandwich:
आम (स्लाइस में कटा) – 1
ब्रेड स्लाइस – 4
काली मिर्च – 1 चुटकी
नमक – स्वादानुसार
बटर – 1 टेबलस्पून
मैंगो सैंडविच बनाने की विधि (How To Make Mango Sandwich Recipe In Hindi):
-मैंगो सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आम को धोकर उसकी स्लाइसेज तैयार कर लें।
-इसके बाद ब्रेड स्लाइस को लेकर उसके किनारों को छुरी से काटकर अलग कर दें।
-अब ब्रेड स्लाइस के चारो ओर छुरी की सहायता से हल्का-हल्का बटर लगाएं।
-ब्रेड पर बटर लगाने के बाद उस पर आम के कुछ स्लाइसेज रख दें।
-आम के स्लाइसेज के ऊपर से हल्की काली मिर्च और नमक छिड़क दें। फिर इसके ऊपर दूसरी ब्रेड की स्लाइस को रखकर सैंडविच बंद कर दें।
-अब तैयार मैंगो सैंडविच को बीच से या फिर हाइगोनल काटकर एक प्लेट में रख दें।
-बस गर्मियों के लिए बेस्ट, स्वादिष्ट और सुपर हेल्दी मैंगो सैंडविच बनकर तैयार है। इसे मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं।
