लाइफस्टाइल

Mosquito Coil: 50 सिगरेट जितना सेहत के लिए हानिकारक है मॉस्किटो कॉइल, मच्छर भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2023, 07:34 AM IST

Home Remedies to get rid of Mosquitoes: एक शोध के अनुसार, मॉस्किटो कॉइल से निकलने वाल धुंआ हमारे शरीर के लिए 50 सिगरेट जितना ही नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि मॉस्किटो कॉइल की जगह मच्छर भगाने के लिए कौन से उपाय करें।

Image

मच्छर भगाने के घरेलू उपाय (Istock)

Home Remedies to get rid of Mosquitoes: गर्मियों में मच्छर की समस्या से सभी जूझते हैं। शाम होते ही मच्छरों भिनभिनाने लगते हैं और लोग घरोंं में मच्छर भगाने के लिए मॉस्किटो कॉइल का इस्तेमाल करते हैं। मॉस्किटो कॉइल से कई बार दम घुटने के हादसे हुए हैं, फिर भी लोग सबक नहीं लेते हैं। अब एक शोध में मॉस्किटो कॉइल को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस शोध में मॉस्किटो कॉइल के भयंकर नुकसान के बारे में बताया गया है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि मॉस्किटो कॉइल की जगह मच्छर भगाने के लिए कौन से उपाय करें।

मॉस्किटो कॉइल के नुकसान

एक शोध के अनुसार, मॉस्किटो कॉइल से निकलने वाल धुंआ हमारे शरीर के लिए 50 सिगरेट जितना ही नुकसानदायक हो सकता है। सिडनी यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने बताया कि कॉइल्स में सुगंधित पदार्थ (जैसे कि सिट्रोनेला) मिलाया जाता है जो मच्छरों को दूर भगाते हैं और दूसरा इनमें कीटनाशक होते हैं जो मच्छरों को मार देते हैं। कॉइल बनाने में पाइरेथ्रॉइड कीटनाशक या सिट्रोनेला जैसे पदार्थ होते हैं जोकि मानव शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। बंद कमरे में एक क्वाइल जलाने से होने वाले धुएं में सांस लेना लगभग 500 सिगरेट पीने के बराबर नुकसानदायक हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि लंबे समय तक मॉस्किटो कॉइल के धुएं के संपर्क में रहने से फेफड़ों के कैंसर जैसी जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

मच्छर भगाने के घरेलू उपाय

लैवेंडर- मच्छरों को भगाने के लिए लैवेंडर का इस्तेमाल करें। इसकी खुशबू बहुत तेज होती है, जिससे मच्छर आसपास नहीं आते हैं। बाजार में आसानी से लैवेंडर वाला रूम फ्रेशनर मिल जाता है।

कपूर- अगर रात में मच्छर परेशान करते हैं तो आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कमरे कपूर जला कर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।

नीम का तेल- नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें और इसे सोने से पहले शरीर पर अच्छी तरह लगा लें।

नीलगिरी का तेल- दिन भी अगर आपको मच्छर काटते हैं तो आप नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीलगिरी के तेल में नींबू मिलाकर शरीर पर लगाएं।

लहसुन- लहसुन को पीस लें और पानी में डालकर उबाल लें। अब इस पानी को घर के हर कोने में छिड़क दें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article