Morning Routine Of Famous Personalities: अक्सर लोग उन हस्तियों के लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं जो उन्हें काफी पसंद होते हैं या फिर जो काफी ज्यादा सक्सेसफुल और फिट रहते हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये सेलिब्रिटीज अपनी डेली लाइफ में क्या खाते हैं, क्या पहनते हैं और कैसे इनका पूरा रूटीन होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स का मॉर्निंग रूटीन बता रहे हैं जो दुनियाभर में काफी मशहूर हैं और सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। आपकी सुबह की शुरुआत काफी शानदार होनी चाहिए, क्योंकि इसी से आपका पूरा दिन कनेक्ट रहता है। यानी अगर सुबह का रूटीन सही नहीं रहा तो पूरा दिन अच्छा नहीं गुजरता है, वहीं अगर मॉर्निंग बेस्ट रही तो पूरा दिन भी काफी शानदार रहेगा।
यहां देखें मशहूर हस्तियां कैसे करते हैं अपने दिन की शुरुआत (Morning Routine Of Famous Personalities) -
1) सुंदर पिचाई
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को तो आप जानते होंगे जिन्होंने दुनियाभर में भारत का नाम रौशन किया है। सुंदर सुबह 7 बजे तक जाग जाते हैं। इसके बाद सबसे पहले वो टेक मीम और टेक वेबसाइट्स को पढ़ने का काम करते हैं। इसके बाद वो न्यू-यॉर्क टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जर्नल जैसे अखबार देखते हैं चाय की चुस्कियों के साथ।
Sundar pichai morning routine
2) ओपरा विनफ्रे
अमेरिकन टॉक शो की सबसे पॉपुलर होस्ट ओपरा विनफ्रे के चाहने वालों की कमी नहीं है। दुनियाभर के करोड़ों लोग उनके खास अंदाज को पसंद करते हैं। ओपरा सुबह करीब 6 या 7 बजे के बीच उठ जाती हैं जिसके बाद वो सबसे पहले ब्रश करती हैं और फिर अपने डॉग को घुमाने लेकर जाती हैं। इसके बाद वो कॉफी पीती हैं और एक घंटे रोज वर्कआउट को देती हैं।
opera winfry morning routine
3) मार्क जकरबर्ग
फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शुमार हैं। उनकी सुबह करीब 8 बजे शुरू होती है। वो सुबह उठते ही मैसेंजर या फिर व्हॉट्सऐप ओपन करते हैं। हफ्ते में तीन दिन वो एक्सरसाइज भी करते हैं। वो अपने कुत्ते के साथ सैर पर भी जाते हैं और फिर नाश्ता करने के बाद ऑफिस के लिए तैयार हो जाते हैं।
Mark Zuckeberg morning routine
4) एलन मस्क
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। वो सुबह 7 बजे उठ जाते हैं और कॉफी के साथ दिन की शुरुआत करते हैं। इस दौरान वो अपने मेल भी चेक करते हैं, वो ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं और अपने काम पर निकल जाते हैं।
Elon Musk Morning Routine
5) बिल गेट्स
माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स अपनी सुबह की शुरुआत वर्कआउट से करते हैं। वो एक घंटा ट्रेडमिल पर बिताते हैं। इसके बाद वो एजुकेशनल वीडियोज देखते हैं।
Bill Gates Morning Routine
