लाइफस्टाइल

Arbi kebab receipe: मानसून में चटपटा और तीखा खाने का कर रहा है मन? घर पर ऐसे तैयार करें अरबी कबाब, शाम की चाय के साथ आएगा जायके का स्वाद

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 1, 2023, 11:30 AM IST

बारिश के मौसम में अक्सर लोगों का मन चटपटा खाने का करता है। ऐसे में अगर आप कुछ नया और टेस्टी स्नैक्स ट्राई करना चाहते हैं तो अरबी कबाब आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है।

Image

Arbi kebab receipe

Arbi kebab receipe: बारिश के मौसम में चाय के साथ अगर कुछ चटपटा स्नैक्स खाने को मिल जाए तो ये सोने पर सुहागा वाली बात हो जाती है। देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में बारिश ने तबाही मचा रखी है तो कई राज्यों में हल्की हल्की बारिश हो रही है। बारिश के मौसम में अक्सर लोगों का मन चटपटा खाने का करता है। ऐसे में अगर आप कुछ नया और टेस्टी स्नैक्स ट्राई करना चाहते हैं तो अरबी कबाब आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। ये टेस्ट में जितना जबरदस्त होता है बनाना भी उतना ही आसान होता है। ऐसे में आज हम आपको अरबी कबाब बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

अरबी कबाब बनाने के लिए चाहिए होगी ये सामग्री

150 ग्राम अरबी

1 प्याज

2-3 हरी मिर्च

अदरक

लहसुन

1 चम्मच धनिया पाउडर

1 चम्मच गरम मसाला

1 चम्मच चाट मसाला

1 चम्मच जीरा पाउडर

3 चम्मच बेसन

ब्रेड क्रम्बस

धनिया पत्ती

नमक स्वाद अनुसार

तेल

अरबी कबाब बनाने की विधि

सबसे पहले अरबी को अच्छे से साफ कर लें। जब ये साफ हो जाए तो इसे साफ पानी में उबाल लें। अब प्याज, धनिया, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को काटकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। जब अरबी ठंडी हो जाए तब उसे अच्छी तरह मैश कर लें और इसमें ये पेस्ट डालें और फिर मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद अपनी हथेलियों पर तेल लगाकर कबाब बनाएं और फिर इसे ब्रेड क्रम्बस में लपेटें। इसके बाद तेल को गर्म करें और फिर इसे तलें। तलने के बाद इसे प्लेट में सर्व करें और चाय के साथ जायके का स्वाद उठाएं। इस स्नैक्स के साथ आप अपने मानसून को यादगार बना सकते हैं।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article