Monsoon in India: भारत के अधिकतर राज्यों में मानसून प्रवेश कर चुका है। जुलाई का महीना आते ही सारे स्कूल और कॉलेज खुल गए हैं। बारिश ने भीगने का मजा तो आता है लेकिन अगर पानी से जूता गीला हो जाये तो टेंशन हो जाती है। दरअसल जूते के गीले होने के कारण उनमें फंगस और बैक्टेरिया पनपने लगते हैं जिसके कारण पैरों में खुजली के साथ स्किन संबंधी समस्या हो जाती है। लेकिन आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिनके जरिये आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं। खैर जूतों को साफ़ और सूखा रखना बेहद जरूरी है। तो आइए जानें कि आप मानसून के दौरान अपने जूते या चप्पलों को कैसे सूखा और साफ रख सकते हैं।
सबसे पहली बात तो यह है कि जब भी आप भीगकर घर आएं तो सबसे पहले आपको जूते के फीते उतारकर उन्हें किसी हवादार जगह पर रख देना चाहिए ताकि उनका पानी निकल जाए और वे सूख जाएं। इन्हें धूप में रखें या सुखाने के लिए टेबल फैन का इस्तेमाल करें। याद रखें, अपने जूतों को शू रैक में तब तक न रखें जब तक वे पूरी तरह से सूख न जाएं। ऐसा करने से उनमें बैक्टीरिया और फंगस तेजी से प्रवेश कर सकते हैं।
अखबार से सुखाएं - Use Newspaper
अगर जूते गंदे हैं तो सबसे पहले उन्हें अच्छी तरह धो लें। इसके बाद उसका पानी अच्छे से निकाल लें, फिर अखबार को गोला बनाकर जूते के अंदर ऐसा रखें जैसे खरीदते समय उसके अंदर पेपर होता है। इसके बाद बाहर से भी जूते को पेपर से अच्छे से लपेटकर रात भर हवा में इससे सुबह तक आपका जूता अच्छे से ड्राई हो जायेगा।
वैक्स पॉलिश या वैसलीन - Wax polish or Vaseline
अगर आप ऑफिस या स्कूल जाने के लिए चमड़े के जूतों का इस्तेमाल करते हैं तो बारिश के मौसम में वैक्स पॉलिश का ही इस्तेमाल करें। मोम आपके जूतों को जलरोधक बना देगा और यदि वे गीले हो भी जाएं तो उन्हें भीगने से बचाएगा। अगर आपके पास वैक्स पॉलिश नहीं है तो आप वैसलीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
केले के छिलके से लौटाएं चमक - Bring back the shine with Banana Peel
अगर बारिश ने आपके चमड़े के जूतों की चमक फीकी कर दी है तो एक केला लें और उसे छीलकर अच्छे से रगड़ें। इसके बाद जूतों को रुमाल की मदद से रगड़ें। जूते चमकेंगे।
वॉशिंग मशीन का करें इस्तेमाल - Use washing machine
आप एक तकिये का कवर लें और उसमें धुले हुए जूते डालकर बांध लें। अब इसे मशीन में डालें और साथ में कुछ सूखे कपड़े भी डाल दें। अब मशीन को 20 मिनट तक ड्रायर मोड पर चलाएं। जूते पूरी तरह सूख जायेंगे।
