लाइफस्टाइल

चावल के आटे में ये 2 चीजें मिक्सर कर चेहरे पर लगाएं, देखते ही लोग पूछने लगेंगे खूबसूरती का राज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 18, 2024, 07:23 AM IST

हर किसी की ख्वाहिश होती है उसकी स्किन ग्लो करें। इसके लिए आप चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल के आटे में सिर्फ ये दो चीजें मिलाकर लगाने से स्किन ग्लो करेगी। यहां जानें चावल के आटे में किन दो चीजों को मिलाकर लगाएं।

Image

Rice Flour face pack

रहन-सहन का असर सिर्फ हमारी सेहत पर ही नहीं बल्कि स्किन पर भी देखने को मिलता है। तेज धूप, धूल-मिट्टी पॉल्यूशन की चपेट में आने से स्किन डल हो जाती है। कई बार गंदगी की वजह से चेहरे पर दाने भी निकल आते हैं। वहीं खराब खान पान का भी असर स्किन पर देखने को मिलता है। ऐसे में स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल के आटे का इस्तेमाल काफी पुराने समय से किया जा रहा है। हमारी दादी-नानी स्किन की देखभाल के लिए इन्हीं घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल किया करती थीं। चावल का आटा दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में सहायक है। चावल के आटे में कुछ चीजें मिलाकर लगाने से स्किन प्रॉब्लम्स दूर होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं चेहरे की झाइयां कम करने के लिए आप चावल के आटे में क्या मिक्स करके लगा सकते हैं।

चावल के आटे में हल्दी मिलाकर लगाएं

चावल का आटा स्किन ब्राइटनिंग के रूप में काम करता है। अगर आप इसमें हल्दी मिलाकर लगाते हैं तो पिंपल, झाइयों और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही फेस पर मौजूद दाग-धब्बे को भी ये दूर करता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे की रंगत भी साफ होती है।

चावल के आटे में शहद मिलाकर लगाएं

स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए आप चावल के आटे में शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं। चावल के आटा में शहद मिलाकर लगाने से स्किन मुलायम होती है और चेहरे की सुंदरता बढ़ती है। वहीं शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा की नमी को बरकरार रखते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article