मेहंदी में मिलाएं सिर्फ ये एक चीज बाल होंगे जड़ से काले, बालों को नहीं पहुंचेगा कोई नुकसान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 27, 2025, 10:07 AM IST

बालों के लिए मेहंदी एक नेचुरल और पारंपरिक हेयर कंडीशनर माना जाता है। इसके कई फायदे हैं। यह न केवल बालों को काला बनाता है, बल्कि उन्हें मजबूत, चमकदार और स्वस्थ भी बनाता है। यहां हम बताने जा रहे हैं बालों को काला बनाने के लिए किस तरह आप मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन दिनों खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह स्किन और बालों से जुड़ी समस्या होने लगती है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से उम्र से पहले ही लोगों के बाल सफेद होने लग रहे हैं। सफेद बालों को काला बनाने के लिए लोग हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें केमिकल होता है जो बालों को डैमेज कर सकता है। इसके अलावा हेयर कलर के इस्तेमाल के बाद पूरे बाल सफेद निकलते हैं। ऐसे में बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए आप मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेहंदी में कुछ चीजों को मिलाकर लगाने से इसे नेचुरली काला बनाया जा सकता है। यहां हम बताने जा रहे हैं बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए आप किस तरह मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Mehndi For Hair care

बालों को काला बनाने के लिए मेहंदी में क्या मिलाएं

नेचुरल काले बाल पाने के लिए आप मेहंदी में आंवला, शिकाकाई, चाय पत्ती का पानी मिला सकते हैं। मेहंदी में इन चीजों को मिलाकर लगाने से बाल काले, घने होते हैं। वहीं मेहंदी बालों को ड्राई कर देती है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप इसमें दही और नींबू का रस मिला सकते हैं।

End of Feed