लाइफस्टाइल

मेहंदी में मिलाएं सिर्फ ये एक चीज बाल होंगे जड़ से काले, बालों को नहीं पहुंचेगा कोई नुकसान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 27, 2025, 10:07 AM IST

बालों के लिए मेहंदी एक नेचुरल और पारंपरिक हेयर कंडीशनर माना जाता है। इसके कई फायदे हैं। यह न केवल बालों को काला बनाता है, बल्कि उन्हें मजबूत, चमकदार और स्वस्थ भी बनाता है। यहां हम बताने जा रहे हैं बालों को काला बनाने के लिए किस तरह आप मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

Mehndi For Hair care

इन दिनों खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह स्किन और बालों से जुड़ी समस्या होने लगती है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से उम्र से पहले ही लोगों के बाल सफेद होने लग रहे हैं। सफेद बालों को काला बनाने के लिए लोग हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें केमिकल होता है जो बालों को डैमेज कर सकता है। इसके अलावा हेयर कलर के इस्तेमाल के बाद पूरे बाल सफेद निकलते हैं। ऐसे में बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए आप मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेहंदी में कुछ चीजों को मिलाकर लगाने से इसे नेचुरली काला बनाया जा सकता है। यहां हम बताने जा रहे हैं बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए आप किस तरह मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों को काला बनाने के लिए मेहंदी में क्या मिलाएं

नेचुरल काले बाल पाने के लिए आप मेहंदी में आंवला, शिकाकाई, चाय पत्ती का पानी मिला सकते हैं। मेहंदी में इन चीजों को मिलाकर लगाने से बाल काले, घने होते हैं। वहीं मेहंदी बालों को ड्राई कर देती है। ऐसे में इससे बचने के लिए आप इसमें दही और नींबू का रस मिला सकते हैं।

मेहंदी में मिला लें ये चीज, काले हो जाएंगे बाल

इसके लिए मेहंदी को लोहे की कड़ाही में डालें। अब इसमें 2 चम्मच भीगा हुआ कत्था का पेस्ट मिलाएं। फिर इसमें 1 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाकर बढ़िया पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे बालों पर 2-3 घंटे के लिए अप्लाई करें। इससे मेहंदी का रंग बालों पर काफी अच्छे तरीके से चढ़ेगा। आप चाहे तो मेहंदी लगाते वक्त इसमें लौंग का तेल मिला सकते हैं। जब मेहंदी सूख जाए तो बालों को नॉर्मल पानी से धो लें। इस दिन शैंपू ना करें और हेयरवॉश के बाद बालों में सरसों का तेल लगाएं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article