लाइफस्टाइल

नारियल तेल में मिलाकर लगा लें बस ये एक चीज, शीशे की तरह चमकेगी त्वचा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 25, 2025, 03:11 PM IST

नेचुरल ग्लोइंग स्किन दिलाने में नारियल तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। ये चा को गहराई से नमी प्रदान करता है, जिससे त्वचा की नमी बरकरार रहती है। आज यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाने से आप शाइनी स्किन पा सकती हैं।

Image

How To Apply Coconut Oil On Face

जब भी बात स्किन केयर की होती है तब हमारे दिमाग में सबसे पहले मार्केट में मिलने वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का ही ख्याल आता है। लेकिन इन दिनों स्किन केयर के लिए नारियल तेल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। नारियल तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये त्वचा को न केवल नरिश करता है बल्कि इसे ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है। ये स्किन को डैमेज होने से भी बचाता है। आमतौर पर नारियल तेल का इस्तेमाल बालों पर किया जाता है। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि नारियल तेल स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से चेहरे पर नारियल तेल लगाने से रिंकल्स की समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। ये डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने और सूदिंग इफेक्ट्स देने में सहायक साबित होता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चेहरे पर कैसे लगाएं नारियल का तेल - How To Apply Coconut Oil On Face

नारियल तेल में मिलाएं शहद

नारियल तेल में शहद मिलाकर लगाने से भी स्किन को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसके लिए एक चम्मच नारियल के तेल में आधा चम्मच शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। फिर इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए अप्लाई करें। फिर चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर अलग सी चमक देखने को मिलेगी। इस फेस का इस्तेमाल करने से ड्राईनेस की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

नारियल तेल और हल्दी

निखरी त्वचा पाने के लिए नारियल तेल में हल्दी मिलाकर भी आप लगा सकती हैं। इसके लिए एक चम्मच नारियल तेल को हथेली पर डालें। अब इसमें थोड़ी सी हल्दी डालकर मिक्स करें और चेहरे पर अच्छे से मल लें। इसे चेहरे पर 20-25 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर इसे धो लें। इससे चेहरे पर ग्लो आएगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article