Miss World from India (मिस वर्ल्ड लिस्ट इंडिया): मिस वर्ल्ड ब्यूटी कॉन्टेस्ट में देश विदेश से आईं लड़कियां अपनी सुंदरता तो सोच समझ के बल पर विश्व सुंदरी का ताज हासिल करती हैं। इस साल भारत को मिस वर्ल्ड 2024 होस्ट करने का अवसर मिला है, जो इसके पहले 28 साल पहले हुआ था। मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट के 71वें संस्करण का फिनाले राउंड 09 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। मेजबान होने के साथ साथ भारत से सिनी शेट्टी इस साल देश को मिस वर्ल्ड के मंच पर पहचान दिलाएंगी। सिनी के पहले भी कई भारतीय हसीनाएं हुईं हैं, जिन्होने वैश्विक स्तर पर होने वाले इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में बड़ा नाम कमाया है और जीत भी हासिल की है। भारत से 6 बार विश्व सुंदरियां चुनी जा चुकी हैं, देखें भारत से मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली हसीनाएं कौन सी हैं, मिस वर्ल्ड लिस्ट इंडिया और मिस वर्ल्ड का ट्रांसफॉर्मेशन।
मिस वर्ल्ड इंडिया लिस्ट, Miss world 2024 India
रीता फारिया

Reita Faria Miss world
भारत से पहली विश्व सुंदरी बनने वाली रीता फारिया ने 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उस वक्त रीता महज 23 साल की ही थीं। विश्व सुंदरी बाद रीता ने मुंबई के ग्रांट मेडिकल कॉलेज & सर जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स और लंदन के किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की थी। आज रीता मॉडल नहीं बल्कि जनरल फिजिशियन बनकर काम करती हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन

Aishwarya Rai Miss World
ऐश्वर्या ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। 21 साल की उम्र में विश्व सुंदरी बनने वाली ऐश्वर्या आज टॉप की बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। ऐश्वर्या की अदाएं तब से लेकर आज सालों बाद भी किसी का भी दिल जीत सकती हैं।
डायना हेडन

Diana Layden Miss World
हैदराबाद से 1997 में मिस वर्ल्ड बनी डायना हेडन भी खूबसूरती तो सूझ बूझ में किसी से कम नहीं है। डायना ने मॉडलिंग के बाद बॉलीवुड में भी काम किया था, हालांकि उनका एक्टिंग करियर इतना सफल नहीं रहा। मिस वर्ल्ड के बाद उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रमैटिक आर्ट से एक्टिंग और ड्रामा की क्लासेस ली थीं। वह एक्ट्रेस, मॉडल, लेखिका, टीवी होस्ट और सोशल वर्कर भी हैं।
युक्ता मुखी

Yukta Mookhey Miss World
कर्नाटक की रहने वाली युक्ता मुखी को 1999 में मिस वर्ल्ड के टाइटल से नवाजा गया था। जूलॉजी में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा भी हासिल किया था। उन्होंने तीन सालों तक भारतीय क्लासिकल म्यूजिक भी सीखा है।
प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra Miss World
साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका ने महज 18 साल की उम्र में ही विश्व सुंदरी बन अपने नाम का डंका बजा दिया था। आज प्रियंका विश्व की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं।
मानुषी छिल्लर

Manushi Chillar Miss World
प्रियंका के विश्व सुंदरी बनने के 17 साल बाद हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड बन भारत का नाम रौशन किया था। मानुषी मॉडलिंग के साथ बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रही हैं।
