Miss World 2026: निकिता पोरवाल का खास अंदाज, गाउन ने दिलाई प्रिंसेस डायना की याद

मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज 5 सितंबर को वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित हो रहा है। भारत में दर्शक इसे शाम 5:30 बजे जियोहॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं।

आज मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले है। ग्रैंड फिनाले से पहले भारत की प्रतिनिधि निकिता पोरवाल अपने खास फैशन अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। वियतनाम में चल रही मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान निकिता ने ऐसा गाउन पहना, जिसका कनेक्शन ब्रिटिश शाही परिवार और दिवंगत प्रिंसेस डायना की सबसे चर्चित अंगूठियों में से एक से है।

Miss World 2026

मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं निकिता पोरवाल (Photos: Nikita Porwal Insta)

प्रिंसेस डायना की अंगूठी बनी प्रेरणा

निकिता का यह गाउन डिजाइनर साइशा शिंदे ने तैयार किया है। इसकी प्रेरणा प्रिंसेस डायना की सगाई की मशहूर अंगूठी से ली गई है। यह वही अंगूठी है, जो डायना की पहचान बन गई थी और बाद में ब्रिटिश शाही परिवार की अगली पीढ़ी से भी जुड़ी। गाउन को साइशा शिंदे के कूट्योर फॉल 2026 संग्रह की थीम से जोड़कर निकिता के लिए खास तौर पर तैयार किया गया।

End of Feed