लाइफस्टाइल

Miss World 2024: सामने आया ऐश्वर्या राय से सिनी शेट्टी का ये कनेक्शन, क्या उनकी तरह भारत को दिला पाएंगी ताज

20 फरवरी को 71वें मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता 2024 का आगाज हुआ जहां सिनी शेट्टी ने अपनी सादगी से सभी का दिल लूट लिया। ऐसे में जानिए कौन है सिनी शेट्टी।

Image

Sini Shetty

71वें मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता 2024 का आगाज हो चुका है। इसका आगाज 20 फरवरी, 2024 को दिल्ली में स्थित भारत मंडपम से किया गया है, जबकि फिनाले 9 मार्च को जियो मुंबई कन्वेंशन में किया जाएगा। इस साल भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड 2024 में सिनी शेट्टी हिस्से लेंगी। 20 फरवरी को 71वें मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता 2024 का आगाज हुआ जहां सिनी शेट्टी ने अपनी सादगी से सभी का दिल लूट लिया। सिनी देखने में जितनी खूबसूरत हैं उतना ही कमाल का उनका फैशन सेंस भी है। सिनी का ऐश्वर्या राय से भी खास कनेक्शन है। ऐसे में आज जानेंगे कि आखिर सिनी शेट्टी कौन हैं और क्या है उनका ऐश कनेक्शन।

कौन हैं सिनी शेट्टी

सिनी शेट्टी है 21 साल की है और कर्नाटक की मूल निवासी हैं। सिनी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ है। एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बेचलर की डिग्री हासिल की है। सिनी चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) का प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने मार्केटिंग कंपनी में इंटरनशिप भी कर रखी है। सिनी डांस की बेहद शौकीन हैं। उन्होंने महज 4 साल की उम्र से ही डांस करना शुरू कर दिया था। 14 साल की उम्र में उन्होंने अरंगत्रम और भरतनाट्यम खत्म किया था।

ऐश्वर्या राय से क्या है सिनी का कनेक्शन

सिनी देखने में ऐश्वर्या राय की तरह ही खूबसूरत हैं। इसके अलावा सिनी भी उसी जगह से ताल्लुक रखती हैं जहां से ऐश्वर्या राय रखती हैं। सिनी कर्नाटक के मंगलौर से ताल्लुक रखती हैं और ऐश्वर्या राय भी मंगलौर से आती हैं।

कौन है सिनी की इंस्पिरेशन?

सिनी, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को अपना इंस्पिरेशन मानती हैं। प्रियंका ने उनसे एक बार कहा था कि किसी भी एक ग्लास में सिकुड़कर नहीं बैठना चाहिए, बल्कि उस ग्लास की दीवार को तोड़कर बाहर निकलना चाहिए. प्रियंका चोपड़ा की इस बात से सिनी काफी ज्यादा प्रेरित हुई थी।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article