कहां हैं देश की पहली Miss World? उधार के कपड़ों में किया रैंप वॉक, लंबी टांगों की वजह से चिढ़ाते थे लोग

First India Miss World: 28 साल बाद भारत में हुए 71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में सिनी शेट्टी ने हमारे देश को रिप्रेजेंट किया। हालांकि,ये ताज चेक रिपब्लिक की Krystyna Pyszkova के नाम हुआ, लेकिन क्या आप भारत की पहली मिस वर्ल्ड के बारे में जानते हैं, जिन्होंने ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर से पहले 'मिस वर्ल्ड' का खिताब अपने नाम किया था।

First India Miss World Reita Faria: 28 साल बाद भारत में 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2024 के फिनाले का आयोजन किया गया। इसमें सिनी शेट्टी भारत की रिप्रजेंट कर रही थीं। हालांकि, मिस वर्ल्ड 2024 का ताज चेक रिपब्लिक की Krystyna Pyszkova के नाम हुआ। लेकिन इसके साथ ही लोग गूगल पर ये सर्च करने लगे कि भारत ने कितनी बार इस खिताब को जीता है और देश की पहली मिस वर्ल्ड कौन थीं। क्या आप जानते हैं कि भारत की पहली मिस वर्ल्ड कौन हैं, जिन्होंने 60 के दशक में 'मिस वर्ल्ड' में भारत को रिप्रेजेंट किया था और खिताब अपने नाम किया था? हम यहां भारत की पहली 'मिस वर्ल्ड' रीता फारिया के बारे में बात कर रहे हैं। रीता फारिया ने साल 1966 में 'मिस वर्ल्ड' का खिताब अपने नाम किया था। आइये उनके बारे में और करीब से जानते हैं।

india's first miss world

उधार के कपड़ों में अपने नाम किया 'मिस वर्ल्ड' का ताज

रीता फारिया ने साल 1966 में 'मिस वर्ल्ड' का खिताब के दौरान उन्होंने जो आउटफिट पहना था वो उधार लिया गया था। रीता ने 'मिस वर्ल्ड' के फिनाले में उधार लिए हुए स्विमसूट को पहन हिस्सा लिया था और उधार के कपड़ों में ही उन्होंने इस खिताब अपने नाम कर लिया था। रीता की हाइट भी 5 फीट 8 इंच थी। बताया जाता है कि जब वो स्कूल में पढ़ा करती थी तो उनकी लंबी हाइट को लेकर स्कूल के लड़के उन्हें चिढ़ाया करते थे और उनका मजाक बनाते थे। वो रीता को 'मम्मी लॉन्ग लेग्स' कह कर बुलाया करते थे, लेकिन रीता को इस बात से कोई खास फर्क नहीं पड़ता था।

End of Feed