लाइफस्टाइल

Miss World 2024: इस देश की सुंदरी ने भारत में जीता मिस वर्ल्ड का ताज, प्राइज में मिले इतने लाख, जानें ताज की कीमत

Miss World 2024 (मिस वर्ल्ड 2024): 71वीं मिस वर्ल्ड का आयोजन कल शाम मुंबई के जियो कॉन्वेंशन सेंटर में हुआ। जानें भारत आकर 71वीं मिस वर्ल्ड का खिताब किस देश की सुंदरी ने अपने नाम किया है और मिस वर्ल्ड ताज की कीमत और मिस वर्ल्ड जीतने पर क्या इनाम मिलते हैं।

Image

Miss World 2024: इस देश की सुंदरी ने भारत में जीता मिस वर्ल्ड का ताज, प्राइज में मिले इतने लाख, जानें ताज की कीमत

71st Miss World 2024: मिस वर्ल्ड 2024 के विजेता का ऐलान होते ही बीती शाम चारों ओर जश्न का माहौल था। भारत द्वारा होस्ट किए गए 71वीं मिस वर्ल्ड का खिताब चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने अपने नाम कर लिया है। क्रिस्टीना ने 112 देशों की सुंदरियों को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया है। उन्‍हें म‍िस वर्ल्‍ड 2022 पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने ताज पहनाया। वहीं लेबनान की अस्मिना ज़ायटौन प्रथम उपविजेता रहीं। मिस वर्ल्ड 2024 के टॉप 4 फाइनलिस्ट में जिन्होंने अपनी जगह पक्की की थी उनमें मिस वर्ल्ड अमेरिका और कैरेबियन: अचे अब्राहम (त्रिनिदाद और टोबैगो), मिस वर्ल्ड अफ़्रीका - लेसेगो चोम्बो (बोत्सवाना), मिस इंडिया यूरोप - चेक गणराज्य, मिस इंडिया वर्ल्ड एशिया और ओशिनिया - यास्मीन अज़ायटौन (लेबनान) का नाम शामिल था। लेकिन चेक गणराज्य की Krystyna Pyszková ने सभी को मात देते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

कौन हैं Krystyna Pyszková?

क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा एक स्टूडेंट, स्वयंसेवक और अंतर्राष्ट्रीय मॉडल हैं। मॉडल होने के साथ साथ 24 साल की क्रिस्टीना कानून और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की भी पढ़ाई कर रही हैं। महज 24 साल की उम्र में ही उन्होंने क्रिस्टीना पिस्ज़को फाउंडेशन की स्थापना की और वहां काम भी कर रही हैं। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक क्रिस्टीना को इस बात का सबसे ज्यादा गर्व है कि उन्होंने तंजानिया में वंचित बच्चों के लिए एक अंग्रेजी स्कूल खोला। उन्हें म्यूजिक का शौक है। क्रिस्टीना ट्रांसवर्स बांसुरी और वायलिन बजाना बेहद पसंद करती हैं। उन्होंने एक आर्ट एकेडमी में तकरीबन नौ साल बिताए हैं।

मिस वर्ल्ड ताज की कीमत, Miss World Crown Price

मिस वर्ल्ड को जो ताज पहनाया जाता है वो कोई मामूली ताज नहीं होता है बल्कि बेशकीमती हीरे और अन्य कीमती पत्थर से जड़ा होता है। मिस वर्ल्ड की ऑफिशियल वेबसाइट की रिपोर्ट की मानें, तो मिस वर्ल्ड को जो ताज पहनाया जाता है उसकी कीमत 82 से 83 लाख रुपये के बीच होती है। हालांकि विजेता सिर्फ एक साल तक ही इस ताज को अपने पास रख सकती हैं। अगले साल ये ताज किसी और को दिया जाता है।

Miss World Crown Price

Miss World Crown Price

मिस वर्ल्ड को कितने पैसे मिलते हैं, Miss World Prize Money

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने पर Krystyna Pyszková को ताज के अलावा कैश प्राइज मनी भी मिली होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक विनर को करीब 10 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी जाती है। इसके अलावा विनर को पूरे साल होटल में फ्री में रहने और खाने-पीने की भी सुविधा दी जाती है। इसके साथ ही फ्री में दुनिया घूमने की सुविधाएं भी उपलब्ध होती है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article