Miss World 2024 Finale: 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगित के ग्रैंड फिनाले का आयोजन मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। पूरे 28 साल बाद भारत मिस वर्ल्ड पेजेंट की मेजबानी कर रहा है। भारत को सिनी शेट्टी रिप्रेरेंट कर रही हैं। मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले को 12 जजों का एक पैनल जज करेगा, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन,पूजा हेगड़े शामिल हैं। पूजा और कृति इवेंट को जज करने के लिए जियो कन्वेंशन सेंटर पहुंच चुकी हैं। 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट के रेड कार्पेट से कुछ बॉलीवुड हसीनाओं का लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के रेड कार्पेट लुक्स।
कृति सेनन
मुंबई में चल रहे मिस वर्ल्ड पेजेंट के फिनाले में कृति सेनन ने शिरकत की। एक्ट्रेस ने एक शानदार टू-पीस ड्रेस में पूरी लाइमलाइट बटोर ली। उन्होंने ग्रीन कलर के स्कर्ट के साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला टॉप कैरी किया था।
जन्नत जुबैर
जन्नत जुबैर अपने भाई के साथ इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। उन्होंने पिंक कलर का हाई स्लिट गाउन पहना है। अपने इस को उन्होंने खूबसूरत से ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है।
पूजा हेगड़े
पूजा हेगड़े 12 जजों के पैनल का हिस्सा है। इवेंट में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस भी जियो कन्वेंशन सेंटर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने पर्पल कलर का सेक्विन मैक्सी ड्रेस कैरी किया है जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।
