लाइफस्टाइल

कौन है सिनी शेट्टी? क्या भारत को दिला सकेंगी खिताब? कितने जजों का पैनल करेगा विजेता की घोषणा?

71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट कॉम्पिटिशन में भारत को रिप्रेजेंट करने वाली सिनी शेट्टी का जन्म साल 2001 में मुंबई में हुआ था। सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत चुकी हैं।

Image

Sini Shetty

Miss World 2024: 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट कॉम्पिटिशन का फिनाले शुरू हो चुका है। कुछ घंटों में मिस वर्ल्ड 2024 के विजेता के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। मिस वर्ल्ड 2024 का आयोजन भारत में हो रहा है। पूरे 28 साल बाद भारत इस ब्यूटी पेजेंट की मेजबानी कर रहा है। मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2024 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है। इस ग्रैंड फिनाले में भारत को सिनी शेट्टी रिप्रेजेंट कर रही हैं।

कौन हैं सिनी शेट्टी?

71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट कॉम्पिटिशन में भारत को रिप्रेजेंट करने वाली सिनी शेट्टी का जन्म साल 2001 में मुंबई में हुआ था। सिनी शेट्टी मिस इंडिया 2022 का खिताब जीत चुकी हैं। सिनी शेट्टी कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने मिस इंडिया 2022 प्रतियोगिता के दौरान कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री हासिल की है। उन्होंने महज 14 साल की उम्र में भरतनाट्यम में अरंगेत्रम पूरा किया था। सिनी फिलहाल सीएफए (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) की पढ़ाई कर रही हैं।

71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के जज कौन हैं?

मिस वर्ल्ड फिनाले 2024 को 12 जजों का एक पैनल जज करेगा, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन,पूजा हेगड़े, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की सीईओ जूलिया एवलिन मॉर्ले सीबीई, अमृता फडनवीस, साजिद नाडियाडवाला, हरभजन सिंह, रजत शर्मा, जमील सईद और विनीत जैन शामिल होंगे। इसके अलावा,मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी तीन हसीनाएं भी पैनल का हिस्सा होंगी।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article