लाइफस्टाइल

Miss World 2024 Finale: कृति सेनन से पूजा हेगड़े तक, रेड कार्पेट पर इन हसीनाओं ने बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 9, 2024, 09:10 PM IST

मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले को 12 जजों का एक पैनल जज करेगा, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन,पूजा हेगड़े शामिल हैं। पूजा और कृति इवेंट को जज करने के लिए जियो कन्वेंशन सेंटर पहुंच चुकी हैं।

Image

Miss World 2024 Finale

Miss World 2024 Finale: 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगित के ग्रैंड फिनाले का आयोजन मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। पूरे 28 साल बाद भारत मिस वर्ल्ड पेजेंट की मेजबानी कर रहा है। भारत को सिनी शेट्टी रिप्रेरेंट कर रही हैं। मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले को 12 जजों का एक पैनल जज करेगा, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन,पूजा हेगड़े शामिल हैं। पूजा और कृति इवेंट को जज करने के लिए जियो कन्वेंशन सेंटर पहुंच चुकी हैं। 71वीं मिस वर्ल्ड पेजेंट के रेड कार्पेट से कुछ बॉलीवुड हसीनाओं का लुक सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखें बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के रेड कार्पेट लुक्स।

कृति सेनन

मुंबई में चल रहे मिस वर्ल्ड पेजेंट के फिनाले में कृति सेनन ने शिरकत की। एक्ट्रेस ने एक शानदार टू-पीस ड्रेस में पूरी लाइमलाइट बटोर ली। उन्होंने ग्रीन कलर के स्कर्ट के साथ स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला टॉप कैरी किया था।

जन्नत जुबैर

jannat zubair

jannat zubair

जन्नत जुबैर अपने भाई के साथ इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। उन्होंने पिंक कलर का हाई स्लिट गाउन पहना है। अपने इस को उन्होंने खूबसूरत से ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है।

पूजा हेगड़े

पूजा हेगड़े 12 जजों के पैनल का हिस्सा है। इवेंट में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस भी जियो कन्वेंशन सेंटर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने पर्पल कलर का सेक्विन मैक्सी ड्रेस कैरी किया है जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article