Miss World 2024: 71वां मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट की मेजबानी इस साल भारत कर रहा है। मिस वर्ल्ड 2024 का फाइनल जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, मुंबई में हो रहा है, जहां दुनियाभर की 112 सुंदरियां अपने देश को रिप्रजेंट करने पहुंची हैं। भारत को सिनी शेट्टी रिप्रेजेंट कर रही हैं। सभी की नजरें इस ब्यूटी पेजेंट पर है। इंतजार बस इस बात का है कि ये ताज किसके सिर सजेगा। तो चलिए आपको मिस वर्ल्ड 2024 से जुड़ा हर अपडेट देते हैं। आखिर कब और कैसे इसे आप घर बैठे देख सकते हैं। कौन कौन हिस्सा ले रहा है। साथ ही जज और होस्ट समेत सबकुछ जानिए।
कौन है होस्ट? (Who Is Hosting Miss World 2024)
मिस वर्ल्ड 2024 को मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर और ब्यूटी क्वीन मेगन यंग होस्ट कर रहे हैं। इस साल कॉम्पीटिशन ब्यूटी विद ए पर्पस है। बता दें कि साल 2023 में पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने ताज अपने नाम किया था।
मिस वर्ल्ड 2024 में कौन है जज? (Miss World Judge Panel)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस वर्ल्ड फिनाले 2024 को 12 जजों का एक पैनल जज करेगा। इस लिस्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, अमृता फरणवीस का नाम शामिल है। अमृता फड़नवीस, साजिद नाडियाडवाला, जूलिया मॉर्ले भी अन्य पैनल में हो सकते हैं। हालांकि अभी ऑफिशियल जानकारी नहीं है।
कौन-कौन करने वाला है परफॉर्म? (Miss World 2024 Performace)
71वें मिस वर्ल्ड कॉम्पीटिशन में भारतीय सिंगर नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़, कुमार सानू परफॉर्म करने वाले हैं। इसके अलावा शॉर्क टैंक के शॉर्क्स, अनुपम मित्तल, नमिता थापर और रितेश अग्रवाल रैंप वॉक करते नजर आएंगे।
भारत को कौन कर रहा है रिप्रेंट? (Who Is Representing India In Miss World 2024)
फेमिना मिस इंडिया-2022 की विनर सिनी शेट्टी हमारे देश को रिप्रजेंट करने वाली हैं। लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। सब चाहते हैं जिस तरह उन्होंने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया वैसे ही वह मिस वर्ल्ड भी बने। खैर ये तो आज रात को साफ होगा कि आखिर कौन विजेता बनता है।
112 देशों की सुंदरियां हुईं मिस वर्ल्ड 2024 में शामिल (Miss World 2024 Contestant List)
वैसे तो 112 देशों की सुंदरियां मिस वर्ल्ड 2024 में शामिल होने वाली हैं। इनमें से कुछ के नाम इस प्रकार हैं-
ऑस्ट्रेलिया- क्रिस्टन राइट
बांग्लादेश- शम्मी इस्लाम नीला
ब्राज़ील- लेटिसिया फ़्रोटा
चीन- Kexin Xu
इंग्लैंड- जेसिका गैगेन
हंगरी- हासी बोगी
भारत- सिनी शेट्टी
इंडोनेशिया- ऑड्रे सुसिलो
इराक- बलसम अली
आयरलैंड- इवान्ना मैकमोहन
इटली- रेबेका अर्नोन
जमैका- शनिक सिंह
जापान- काना यामागुची
नेपाल- प्रियंका जोशी
न्यूज़ीलैंड- नवजोत कौर
निकारागुआ- मारिएला हिल्स
नाइजीरिया- एडा एमे
उत्तरी आयरलैंड- कैटलिन क्लार्क
नॉर्वे- एंड्रिया फरियास
मिस वर्ल्ड 2024 कहां हो रहा है?
मिस वर्ल्ड मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। ये कॉम्पीटिशन शनिवार, 9 मार्च 2024 को शाम 7.30 से शुरू हुआ। जो दर्शक इसे घर बैठे देखना चाहते हैं तो सोनी लिव इंडिया पर देख सकते हैं।
28 साल बाद भारत को मिला मौका
दुनिया का सबसे बड़ा ब्यूटी पेजेंट का आयोजन देश में आखिरी बार साल 1996 में बेंगलुरु में हुआ था। पहली बार इस कॉम्पीटिशन की शुरुआत साल 1951 में हुई जिसकी मेजबानी ब्रिटेन ने की थी। तब इस इवेंट का मकसद सिर्फ भीड़ जुटाना था। ऐसे में पेजेंट का ड्रेस कोड बिकिनी रखा गया था। बस फिर क्या, इसकी लोकप्रियता देखते हुए हर साल इसका आजोयन होने लगा।
