Miss Universe 2023 कब होगा, जानें कैसे और कहां देख सकेंगे LIVE, क्या भारत की ये मॉडल फिर बढ़ाएगी देश का मान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 17, 2023, 02:51 PM IST

18 नवंबर 2023 से 72वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है। भारत की तरफ से श्वेता शारदा भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। बता दें कि श्वेता शारदा 2023 मिस दिवा यूनिवर्स की विजेता हैं। 22 वर्षीय मॉडल और डांसर, चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने डांस दीवाने, डांस प्लस और डांस इंडिया डांस जैसे कई लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो में भाग लिया है।

Miss Universe 2023: 18 नवंबर 2023 से 72वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है। यह इवेंट सैन साल्वाडोर, अल साल्वाडोर में जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व श्वेता शारदा करेंगी, जो एक मॉडल, डांसर और कोरियोग्राफर हैं। इस साल ब्यूटी कॉम्पिटिशन में 90 देश भाग लेने वाले हैं। ऐसे में वैश्विक मंच पर भारत का प्रधिनित्व कर रही श्वेता शारदा की हर तरफ चर्चा हो रही है। आज हम आपको बताएंगे कि मिस यूनिवर्स 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली श्वेता शारदा कौन है। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि मिस यूनिवर्स 2023 कब और कितने बजे होगा। इसके साथ ही बताएंगे कि Miss Universe 2023 LIVE कहां देख सकेंगे।

Miss Universe.

कौन है श्वेता शारदा?

श्वेता शारदा एक मॉडल, डांसर, कोरियोग्राफर और ब्यूटी पेजेंट विजेता हैं। 24 मई 2000 को जन्मी श्वेता मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। श्वेता ने अपने पैशन को हासिल करने के लिए 16 साल की उम्र में घर तक छोड़ दिया था। उनका सपना प्रोफेशनल डांसर बनने का था। कम उम्र में ही उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। श्वेता श्वेता ने कई डांस-रियलिटी शो में हिस्सा लिया। श्वेता ने डांस इंडिया डांस सीजन 6, डांस दीवाने के पहले सीजन और डांस प्लस 6 में भी भाग लिया था। श्वेता शारदा ने बतौर कोरियोग्राफर झलक दिखला जा सीजन 10 में भी काम किया है। श्वेता ने म्यूजिक वीडियो "मस्त आंखें" में लोकप्रिय अभिनेता और डांसर शांतनु माहेश्वरी के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं।

End of Feed