Chatth Puja Rangoli design simple and easy: छठ का त्योहार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि जैसे राज्यों के लोगों के लिए बहुत ही खास होता है। हालांकि छठ महापर्व की धूम 17 नवंबर की तारीख से ही देश भर में देखने को मिलती है। बिहारियों के लिए छठ का त्योहार किसी इमोशन से कम नहीं है, छठ का त्योहार चार दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत नहाय खाय से होती है, दूसरे दिन खरना होता है और फिर सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ के पावन त्योहार पर घर आंगन की सजावट करने से बेहतर क्या हो सकता है। यहां देखें छठ पूजा के लिए शानदार रंगोली डिजाइन्स, जिन्हें बिगिनर्स भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं।
Chhath Puja Drawing, Rangoli design for Chhath

Chhath Puja
छठ पूजा के लिए प्यारी सी रंगोली बनानी है, तो ये पूजा का दृश्य बताती रंगोली एकदम ही जबरदस्त हो सकती है। आप कलश, दीया, सूर्य की रंगोली को अपनी पसंद के रंग और फूलों से सजा भी सकते हैं।

Chatth Puja Rangoli design
कलश और फूल, दीप वाली ये सिंपल रंगोली भी छठ महापर्व पर आंगन में बनाने के लिए बेहतरीन रहेगी।

Chhath Puja Drawing
छठी मैया की जय करती ये सूर्य, कलश, दीये वाली रंगोली बहुत ही प्यारी है। आप इसे मंदिर के द्वार पर बनाएंगे तो बेशक ही छठी मां का आशीर्वाद आपके ऊपर सदेव बना रहेगा।

Rangoli design simple and easy
सिंपल और बहुत ही प्यारे लुक वाली ये रंगोली भी छठ के हिसाब से अच्छी है। आप इसके आस पास फूलों का डेकोरेशन कर सकते हैं।

Happy Chhath Puja rangoli
हैप्पी छठ कहती ये वाली मल्टीकलर की रंगोली भी बिगिनर्स के लिए जबरदस्त है। आप छठ की महत्वता दर्शाने के लिए इन रंगोली के डिजाइन्स में से अपनी पसंद वाली कोई भी रंगोली बनाकर छठ की खुशियों में चार चांद लगा सकते हैं। बेशक ही आपको इस छठ इन रंगोलियों से अपना आंगन सजाना चाहिए।
