Eid Mehndi designs 2024 (ईद उल फितर मेहंदी डिजाइन्स): रमजान के पाक महीने की आखिरी रात को चांद का दीदार करके ईद अल फितर (Eid ul fitr) का जश्न मनाया जाता है। 10 अप्रैल से शुरू हुए रमजान के बाद वाली ईद भारत में आज मनाई जा रही है। ईद की चांद रात पर मियां जी के नाम की मेहंदी रचाकर त्योहार की रंगत में चार चांद लगाना तो बनता है। तो ऐसे में ईद अल फितर के लिए यहां देखें लेटेस्ट फुल हैंड मेहंदी (Full Hand Eid mehndi design) डिजाइन्स 2024।
Eid 2024 Latest, Simple Mehndi designs photo download

Eid Mehndi designs
ईद के खास मौके पर गोरे गोरे हाथों में प्यारी सी मेहंदी न रचाई तो क्या ही ईद हुई। अब ईद उल फितर के लिए मेहंदी का सिंपल और क्लासी लुक वाला डिजाइन खोज रहे हैं। तो बेल लुक वाली मेहंदी बहुत ही ज्यादा प्यारी हो सकती है।

Mehandi design for eid
ईद की मेहंदी का ये नए स्टाइल का डिजाइन काफी प्यारा है। चैक्स पैटर्न की मेहंदी के साथ मांडला वर्क किया हुआ है। गर्ल्स या नई नई शादी की हुई दुल्हनों के नाजुक हाथों पर तो ये वाली डिजाइन सबसे ज्यादा अच्छी लगेगी।

Mehndi designs for eid full hand
चांद रात पर बहुत ही गजब लुक वाली मेहंदी का डिजाइन ट्राई करना चाहते हैं। तो मांडला स्टाइल की ये मेहंदी और ईद के चांद और फूल पत्ती वाली दूसरी डिजाइन भी गजब की लगेगी। इसे बिगिनर्स भी आसानी से बनाकर ईद पर फ्लॉन्ट कर सकते हैं।

Eid Mubarak 2024 Mehndi
इस साल की ईद पर बहुत ही खूबसूरत लुक वाली मेहंदी की ये डिजाइन भी ट्राई करनी चाहिए। अरेबिक स्टाइल की ये मेहंदी इन दिनों काफी फैशन में है। अगर आपको भरी भरी मेहंदी पूरे हाथों पर रचानी है, तो इस डिजाइन को अपने हिसाब से भी बना सकते हैं।

Mehndi design 2024 simple
गर्ल्स को अगर बहुत ही सिंपल की कोई मेहंदी बनानी है, तो ईद के मौके पर ये क्लासी ब्रेसलेट लुक की चांद की मेहंदी सबसे ज्यादा खूबसूरत लगेगी। इस तरह की मेहंदी ईद पर सिंपल सूट के साथ बहुत ही ज्यादा अच्छी लगेगी। बच्चियों के हाथ में भी ऐसी वाली मेहंदी का डिजाइन बनाया जा सकता है। जरूर ही आपको ईद के मौके पर ऐसी मेहंदी के डिजाइन में से अपनी पसंद की मेहंदी अभी से चुन लेनी चाहिए।
