Sawan special Mehndi design simple Easy (सावन मेहंदी डिजाइन्स): सावन मास में भगवान शिव के नाम का व्रत रखने से जातकों के जीवन में सदैव ही सुख शांति और समृद्धि का वास रहता है। श्रावण मास में ही कई सारे तीज-त्योहार भी आते हैं, जिसमें साज श्रृंगार कर प्रभु भक्ति करने का खास महत्व रहता है। देखें सावन की स्पेशल बहुत ही सिंपल और सुंदर लुक वाली मेहंदी डिजाइन्स, जो आपको तीज त्योहारों पर अपने गोरे-गोरे हाथों में रचानी ही चाहिए।
Mehndi designs sawan 2023
मांडला डिजाइन

Mandala mehndi design
गोरे हाथों में काली काली मेहंदी रचानी है, तो ऐसी सिंपल और शानदार लुक वाली मांडला मेहंदी हमेशा ही फैशन में रहती है। आप सिर्फ बीच का फूल भी बना सकती हैं, बेशक सूट, साड़ी, लहंगे संग बहुत ही प्यारा लगेगा।
सावन की मेहंदी

Sawan ki Mehndi
रिमझिम गिरे सावन का प्यारा सा महीना चल रहा है, सावन मास में अगर आप भी बरसात और तीज त्योहारों के उल्लास की खुशी हाथों में रचाना चाहती हैं। तो फिर झूले और हरियाली वाली मेहंदी आपको झट से लगा ही लेनी चाहिए।
फूल वाली मेहंदी

Mehndi design for sawan special
इस तरह के बेल, बूटे और फूल वाली मेहंदी कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं ही जाती है, आप भी एसी सुंदर हल्के शेड और फूल पत्तियों वाली मेहंदी रचाकर फ्लॉन्ट कर सकती हैं।
केदारनाथ मेहंदी

Mahadev Mehndi
सावन का महीना चल रहा है, ऐसे में श्री केदार महादेव का सिद्ध नाम हाथों में लिखवा लेने से बेहतर क्या हो सकता है। सावन स्पेशल सिंपल ईजी मेहंदी डिजाइन की तलाश है, तो फिर ये वाली डिजाइन ही बेस्ट है।
कमल फूल की मेहंदी

Lotus Henna design
कमल का फूल अपने आप में ही बहुत सुंदर होता है, वहीं अगर आप इसको ऊपर बताए गए स्टाइल में हाथों पर रचा लें। तो फिर तो आपके हाथों की शोभा बेशक बहुत बढ़ ही जाएगी।
जरूर ही सावन मास में ऐसी मेहंदी के डिजाइन्स आपको कम से कम एक बार तो ट्राई करने ही चाहिए। पिया जी को भी बहुत पसंद आएंगे, सुहाग मेहंदी लगे प्यारे प्यारे हाथ।
