लाइफस्टाइल

Mehndi designs For Eid: ईद में हाथों पर रचाएं सुंदर-सी मेहंदी, देखें मेहंदी के सिंपल, लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन्स

Mehndi designs For Eid (ईद मेहंदी डिजाइन फोटो 2024): जून में ईद अल अधा के जश्न की रौनक दुगनी करनी है, तो गोरे गोरे हाथों में शौहर के नाम की मेहंदी रचाना तो बनता है। यहां देखें मेहंदी डिजाइन फोटो, ईद की मेहंदी डिजाइन, सिंपल और ईजी लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन नई।

Image

Mehndi design for eid 2024

Mehndi designs For Eid (ईद मेहंदी डिजाइन फोटो 2024): त्योहार किसी भी धर्म का हो घर की लड़कियों के हाथों में तीज त्योहार पर लाल लाल मेहंदी खूब जचती है। होली-दिवाली से लेकर मुस्लिम परिवारों द्वारा मनाई जाने वाली ईद पर भी मेहंदी लगाना काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में जून में आने वाली ईद अल अधा के लिए आप भी अगर अभी से अपने लिए मेहंदी का कोई बढ़िया सा लेटेस्ट डिजाइन तलाश रहे हैं, तो ये वाली डिजाइन्स आपको खूब पसंद आ सकती हैं। बिगिनर्स के लिए भी मेहंदी की ये सिंपल, ईजी डिजाइन्स एकदम बेस्ट रहेंगी। देखें लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन फोटो।

लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन फोटो, Latest Mehndi design for Eid 2024

Mehndi design latest

Mehndi design latest

सिंपल और बहुत ही ज्यादा सुंदर लुक वाली मेहंदी का डिजाइन तलाश रहे हैं, तो ये चैक्स पैटर्न की तो बेल बूटी वाली मेहंदी का डिजाइन इन दिनों खूब ट्रेंड में है। आपको पूरे हाथ में भर भर मेहंदी नहीं लगवानी है, तो ये मॉडर्न स्टाइल की मेहंदी का डिजाइन सबसे ज्यादा गजब का हो सकता है। जिसे आप त्योहार तो क्या डेली में भी लगाकर फ्लॉन्ट कर सकते हैं।

Eid Mubarak Mehndi Design

Eid Mubarak Mehndi Design

चैक्स पैटर्न में ये ईद स्पेशल मेहंदी हाथों में खूब खिलेगी। अपने ईद के जोड़े के साथ आपको जरूर ही ये वाली मेहंदी रचानी ही चाहिए। आप बीच में गोल मांडला फूल के बजाय नए स्टाइल का चोकोर मांडला और फूल पत्तियों का डिजाइन भी बना सकते हैं।

Simple Mehndi design 2024

Simple Mehndi design 2024

मेहंदी लगवाना अगर ज्यादा अच्छा नहीं लगता है और थोड़ी सी शगुन की मेहंदी लगानी है। तो ये सिंपल सा क्यूट लुक वाला दिल का डिजाइन और टिप्स की मेहंदी बहुत ही ज्यादा कमाल की लगेगी। आप इसमें दिल के बजाय अपनी पसंद का कोई और डिजाइन भी बना सकते हैं, ये वाली मेहंदी बिल्कुल स्टाइलिश टैटू वाला लुक देगी।

Mehndi design Photo

Mehndi design Photo

ब्रेसलेट स्टाइल की मिनिमल मेहंदी भी ईद पर खूब सुंदर लगेगी। यंग गर्ल्स अपने नाजुक हाथों पर ऐसे चांद से सजी मेहंदी का डिजाइन जरूर बनवाएं। आपके जोड़े और चूड़ियों के साथ जरूर ही ऐसी मेहंदी बहुत प्यारा लुक देगी।

Eid Al Adha Mehndi design 2024

Eid Al Adha Mehndi design 2024

फ्रंट हाथ में मेहंदी का ये झालर और फूल पत्ती वाला डिजाइन भी कुछ कम नहीं लगेगा। बिगिनर्स के लिए ये दोनों ही डिजाइन्स एकदम जबरदस्त है। जरूर ही आपको भी अभी से अपनी मेहंदी का फेवरेट डिजाइन अलग से सेव करके रख लेना चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article