लाइफस्टाइल

Mehendi Designs for Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के लिए मेहंदी डिजाइंस- मोर कमल झंडा की मेहंदी से बढ़ाएं देशप्रेम

Mehndi designs for Independence day (स्वतंत्रता दिवस के मेहंदी डिजाइंस): भारत इस साल 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। भारत में हर पर्व को धूम धाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। यहां आप स्वतंत्रता दिवस के लिए नए यूनीक आसान पूरे हाथ के मेहंदी डिजाइंस देख सकते हैं। ये सभी देशभक्ति के मेहंदी डिजाइंस हैं जिनमें मोर मेहंदी डिजाइन, कमल का फूल मेहंदी डिजाइन शामिल हैं। देखें लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन फॉर हैंड।

Image

स्वतंत्रता दिवस मेहंदी डिजाइंस (Source:pinterest)

Mehndi designs for Independence day: भारत इस साल 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इसे लेकर देशभर में धूम देखने को मिल रही है। इस दिन ही देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद मिली थी। भारत में हर त्योहार को काफी धूम धाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। चाहे वो दीवाली हो तीज हो रक्षाबंधन हो या फिर आजादी का महोत्सव। हर त्योहार में महिलाएं खूब सजती संवरती हैं।

एथनिक ड्रेसेस पहनने के अलावा महिलाएं हाथों पर मेहंदी भी लगाती हैं। अगर आप भी आजादी का जश्न अलग अंदाज में मनाने का सोच रही हैं तो अपने हाथों पर देशभक्ति से जुड़ी ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स लगा सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे हाथों पर लगाकर आपकी उसकी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

Mehendi Designs for Independence Day, देशभक्ति के मेहंदी डिजाइंस

लेटेस्ट तिरंगा मेहंदी डिजाइन

अगर आप इस त्योहार काफी यूनिक तरीके से सेलिब्रेट करना चाहती हैं तो तिरंगा मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। हाथों पर लहराता तिरंगा देश के लिए कुछ कर गुजरने के जज्बात पैदा करता है। ये काफी यूनिक और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन है।

Tiranga mehndi design

Tiranga mehndi design

भारत माता की तस्वीर मेहंदी डिजाइन

अगर आपको कोई मेहंदी डिजाइन समझ नहीं आ रहा है तो आप भारत माता की तस्वीर बनवा सकती हैं। आप अपने हाथों पर भारत का नक्शा बनवा सकती हैं।

शहीद वीरों की तस्वीर वाली मेहंदी डिजाइन

हाथों पर देश के शहीद वीरों की तस्वीर बनवा कर भी आप आजादी का जश्न मना सकती हैं। ये मेहंदी डिजाइन देश को आजाद कराने के लिए लड़ाई लड़ने वाले वीरों को याद दिलाएगा। इसके साथ ही इसके जरिए आप देश के वीरों को श्रद्धांजली दे सकती हैं।

India Gate mehndi design

India Gate mehndi design

मोर मेहंदी डिजाइन

कमल का फूल मेहंदी डिजाइन

इंडिया गेट की तस्वीर

अलग तरीके से आजादी का जश्न मनाने के लिए आप इंडिया गेट की तस्वीर भी बनवा सकती हैं। ड्यूक ऑफ कनॉट ने 10 फरवरी 1921 को इंडिया गेट युद्ध स्मारक की आधारशिला रखी। इसे प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद मैं तैयार किया गया था। इसका उद्घाटन वायसराय लॉर्ड इरविन ने 12 फरवरी, 1931 को किया था। ऐसे में शहीदों को श्रद्धांजली देने के लिए आप इंडिया गेट की तस्वीर भी बनवा सकती हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article