घर पर मटर पराठा कैसे बनाएं (pic credit: canva)
Matar Paratha Recipe (मटर पराठा कैसे बनाएं): सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा पराठे ही खाए जाते हैं। ये मौसम गर्मागर्म पराठों का है। कभी आलू तो कभी मटर, तो कभी गोभी और पनीर तक के पराठे बनते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा स्वादिष्ट लगता है मटर का पराठा। मटर के पराठे में क्रंच है और ये हर किसी को पसंद आते हैं। अगर आप भी एक बार मटर के पराठे बनाना चाहते हैं तो यहां से इसकी रेसिपी देख सकते हैं। यहां मटर के पराठे बनाने की पूरी सामग्री लिस्ट दी गई है और साथ ही इस पराठे को बनाने की पूरी विधि भी दी गई है।
हरी मटर के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले हरी मटर के दाने को छीलकर अलग रख लें। अब एक बाउल में गेहूं के आटे को अच्छी तरह से छानकर इसमे एक चुटकी नमक और दो चम्मच तेल डालें। फिर इसे पानी से अच्छी तरह से गूंथ लें। आटे को बिल्कुल नर्म गूंथे और ढंककर रख दें। मटर के पराठों को बनाने के लिए भरावन तैयार कर लें। इसके लिए पहले हरी मटर के दाने को निकालकर साफ कर लें। फिर इसे हल्का सा पका लें। जिससे कि ये थोड़ा सा नर्म हो जाए। मटर को पकाते समय ध्यान रखें कि पानी ना डालें और इसे बहुत ज्यादा ना पकाएं। नहीं तो मटर की स्टफिंग गीली हो जाएगी और पराठे बनाने में दिक्कत होगी। मटर को अच्छी तरह से पीस लें। फिर इसमे अजवाइन, नमक, लाल मिर्च डालें। फिर हरी मिर्च, हरी धनिया और लहसुन का पेस्ट बनाकर इस पेस्ट में मिला दें। अच्छी तरह से मटर के पेस्ट को मिक्स करें। बस तैयार है मटर की स्टफिंग। अब आटे की गोल लोई लेकर उसमे मटर के भरावन को भरें। तवे पर सुनहरा होने तक पकाएं। बस तैयार हैं गर्मागर्म मटर के पराठे। इस टेस्टी, फूल हुए और खस्ता पराठे को आप रायता या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।
latest lifestyle stories