Matar Ka Achar Recipe: घर पर बनाएं चटपटा हरे मटर का अचार, जो चलता है सालों-साल, यहां से जानें पूरी रेसिपी

Matar Ka Achar Recipe (मटर का अचार रेसिपी हिंदी में): आजकल बाजार में सबसे ज्यादा मटर बिक रहे हैं। इसे सब्जी तो चटनी या फिर स्नैक्स की तरह भी खूब खाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी मटर का अचार खाया है? मटक का अचार जल्दी बन जाता है और स्वाद में लाजवाब होता है। आप यहां से रेसिपी देखकर इसे घर पर ही आसानी से बना सकते हैं।

Matar Ka Achar Recipe (मटर का अचार रेसिपी हिंदी में): फरवरी का महीना यानी धीरे-धीरे ठंड जा रही है और आज खाने में क्या बनाएं ये सोचने में परेशानी हो रही है। इन दिनों ज्यादा सब्जियां मिलती नहीं हैं, वही गोभी और साग खा-खाकर लोग बोर हो जाते हैं। जब खाने में ट्विस्ट डालने के लिए अचार का सहारा लेने की कोशिश करते हैं तब भी आम या मिर्ची का अचार ही पास में होता है। ऐसे में शायद आपका ध्यान उस छोटी सब्जी से हट जाता है, जो गोभी या आलू के साथ मिलकर खाने को टेस्टी बना देती है। जी हां, हम मटक की बात कर रहे हैं। शायद ही आप जानते हों कि मटर की सिर्फ सब्जी ही नहीं अचार भी बनता है, जो आपके खाने की प्लेट तो मजेदार बना देता है। मटर का अचार काफी चटपटा होता है। आइये इसकी रेसिपी देखते हैं।

matar ka achar recipe in hindi

मटर का अचार बनाने के लिए सामग्री-

हरे मटर के दाने- 2 कप

सरसों तेल - 1/2 कप

राई के दाना - 1 छोटा चम्मच

सौंफ - 1 छोटा चम्मच

कलौंजी- 1 छोटा चम्मच

हल्दी- 1 छोटा चम्मच

लाल मिर्च- 1 छोटा चम्मच

धनिया- 1 छोटा चम्मच

नमक- स्वादानुसार

अमचूर- 1/2 छोटा चम्मच

नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच

मटर का अचार बनाने की विधि-

मटक का अचार बनाने के लिए सबसे पहले हरी मटर को धोकर सूखा लें। अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें सरसों के दाने डालें। जब सरसों के दाने चटकने लगें, तो इसमें सौंफ और कलौंजी डालें। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर मसाले को हल्का भून लें। इसके बाद इसमें सूखी हुई हरी मटर डालें और अच्छे से मिलाएं। इसके बाद धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं। जब मसाले अच्छे से मटर में मिल जाएं, तब इसमें अमचूर पाउडर डालें और गैस बंद कर दें। अचार को ठंडा होने दें और फिर इसे किसी सूखे कांच के जार में भरकर रख दें। जार में रखने से ये लंबे समय तक खराब नहीं होगा।

End of Feed