Masik Shivratri Wishes in Hindi, मासिक शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं : मासिक शिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित एक पावन दिन है। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आने वाली इस शिवरात्रि को भक्त श्रद्धा के साथ मनाते हैं। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाते हैं और महादेव का ध्यान करते हैं। लेकिन पूजा के साथ किसी अपने को दिल से शुभकामना देना भी इस दिन को और खास बना सकता है।
आज भादो मास की मासिक शिवरात्रि मनाई जा रही है, इस दिन आप भी अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को ऐसे संदेश भेज सकते हैं, जिनमें केवल शुभकामनाएं न हों, बल्कि उनके सुख और खुशहाली की सच्ची कामना भी हो। यहां पढ़ें भादो मासिक शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, मासिक शिवरात्रि विशेज इन हिंदी।
Masik Shivratri Wishes in Hindi
1.
महादेव की कृपा से हर मुश्किल आसान हो,
आपके जीवन में खुशियों का नया बिहान हो।
मासिक शिवरात्रि पर यही है दिल से दुआ,
भोलेनाथ का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ हो।
2.
शिव नाम से मन को सुकून मिलता रहे,
हर दिन जीवन में उजाला खिलता रहे।
महादेव दूर करें हर चिंता और परेशानी,
मासिक शिवरात्रि पर मिले खुशियों की निशानी।
3.
भोलेनाथ के चरणों में मिले मन को आराम,
हर पल आपके साथ रहे शिव का नाम।
जीवन में बनी रहे सुख-शांति की बहार,
मासिक शिवरात्रि की शुभकामनाएं बार-बार।
4.
महादेव आपकी हर मनोकामना पूरी करें,
जीवन से दुख और निराशा दूर करें।
हर सुबह उम्मीद की किरण लेकर आए,
शिव की कृपा से हर दिन मुस्कुराए।
5.
जिस घर में गूंजे भोलेनाथ का नाम,
वहां खुशियों को मिलता है नया मुकाम।
महादेव बनाए रखें परिवार पर अपनी छाया,
मासिक शिवरात्रि पर स्वीकार करें शुभकामना।
मासिक शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
6.
शिव की भक्ति में मन को सच्चा सुकून मिले,
हर कदम पर अच्छे अवसर और उम्मीद मिले।
दूर रहें जीवन से दुख और अंधियारा,
महादेव करें आपका हर दिन उजियारा।
7.
गंगाधर की कृपा से जीवन महकता रहे,
हर रिश्ता प्रेम और विश्वास से सजता रहे।
महादेव रखें आपको हर संकट से दूर,
मासिक शिवरात्रि पर मिले सुख भरपूर।
8.
भोले की भक्ति में ऐसा रंग चढ़ जाए,
मन का हर डर धीरे-धीरे मिट जाए।
शिव का आशीर्वाद बना रहे हर पल,
खुशियों से भरा रहे आपका आने वाला कल।
9.
महादेव के नाम से हर शुरुआत हो,
जीवन में सुकून और खुशियों की बरसात हो।
हर परेशानी से आपको मिले छुटकारा,
शिव कृपा से सुंदर हो जीवन हमारा।
10.
न माथे पर चिंता हो, न मन में कोई भार,
महादेव रखें आपका जीवन खुशहाल।
हर दिन मिले नई उम्मीद और नई मुस्कान,
मासिक शिवरात्रि पर यही है दिल की अरमान।
