लाइफस्टाइल

March Shayari: गुलाबों से भरी फरवरी को, रंग बिरंगा मार्च सलाम करता है.., दिल जीत लेगी मार्च पर शायरी, पढ़ें होली के महीने पर 20+ शेर

March Shayari in Hindi (मार्च पर शायरी): हाय, ये मार्च का महीना..कुछ गरम कुछ सर्द सा..ठीक तुम्हारे इश्क़ सा - आइए होली के रंगों को समेटे मार्च के महीने पर कुछ खूबसूरत शेर। मार्च शायरी को आप अपने फेसबुक, व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम के स्टेटस पर भी लगा सकते हैं।

Image

मार्च पर शायरी

March Shayari in Hindi (मार्च पर शायरी हिंदी में): मार्च साल का वह महीना है, जब मौसम धीरे-धीरे करवट लेता है। ठंड की विदाई और गर्मी की आहट के बीच यह समय संतुलन का एहसास कराता है। पेड़ों पर नई पत्तियां खिलने लगती हैं, खेतों में फसलें पककर तैयार होती हैं और हवा में हल्की-सी गर्माहट घुल जाती है।

मार्च को वसंत का सुहाना दौर भी कहा जाता है। होली जैसे रंगों भरे त्योहार इसी महीने में मनाए जाते हैं, जो रिश्तों में मिठास और जीवन में उल्लास भर देते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षाओं का समय होता है, तो किसानों के लिए मेहनत के फल मिलने का मौसम।

यह महीना बदलाव और नई शुरुआत का प्रतीक है। जैसे प्रकृति पुराने पत्ते छोड़कर नई कोंपलें धारण करती है, वैसे ही मार्च हमें भी जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आइए इस मार्च पर पढें इंटरनेट पर वायरल शायरियां:

1. हाय, ये मार्च का महीना

कुछ गरम कुछ सर्द सा

ठीक तुम्हारे इश्क़ सा

2. देखो-देखो क्या जमाना आ गया है

मार्च महीने में बारिश का मौसम आ गया है

3. मार्च भी दिखा रहा है देखो मई से तेवर

सूरज ने जैसे पहन लिये हों सारे जेवर

अभी तो जेठ का महीना आना बाकी है

सहम गयीं हैं भाभियां इन द मन्थ ऑफ देवर

4. दुरुस्त रखिएगा हिसाब किताब

संबंधों का साहब..

ज़िंदगी का मार्च आ गया तो

टैक्स अदा करना पड़ेगा..

Best Hindi Captions On March

5. पढ़ाई उधार रही साल भर हम पर

मार्च के महीने ने सारा हिसाब कर दिया

6. कुछ ऐसी करवट बैठी है ज़िन्दगी

चलते-चलते रुक गई है ज़िन्दगी

एक अरसा सा लगने लगा है सब कुछ

मार्च के महीने से ही थमी हुई है ज़िन्दगी

7. तेरी मोहब्बत का रंग चढ़ा था फरवरी में

लो अब रंगो में रंगने के के लिए

मार्च का महीना भी आ गया

8. ये फरवरी भी उसी के ख्याल में खत्म हो गई!

अब मार्च भी उसी के ख्वाइशों से शुरू होगी!!

9. अंधेरे में जैसे टार्च

वैसे उजाला लाया मार्च

सुने बगिया को महकाया

महबूब से मिलाया

March Quotes In Hindi

10. मार्च ने जब खिलखिलाकर

भर दिए मौसम में रंग

सप्त रंगी हो गये हैं

अवनि और अंबर भी संग

11. चेहरे पर कितने ही रंग

हमेशा खिले-खिले से लगते हो

'तुम' और 'मार्च'

बिल्कुल एक से दिखते हो

12. सुनहरी सी धूप भी

इश्क़ वालो से जल रही थी

याद है ज़िन्दगी

उस मार्च की दोपहर में

जब तुम मुझसे बिछड़ रही थी

13. प्यार मोहब्बत तुमको ही मुबारक हो

ये मार्च का महीना है

हमको तो हिसाब से ही प्यार है

14. कभी आओ ताल्लुक थोड़ा मजबूत करने भी

सुना है मार्च के बिछड़े फिर कभी नहीं मिलते

15. ढलती हुई शाम और

मार्च में भी बारिश

सिर्फ़ एक कप चाय

कुछ और न ख्वाहिश

March Shayari & Quotes In Hindi

16. सुबह स्वेटर, दोपहर में टी-शर्ट...

शाम को रेनकोट और रात में रज़ाई!

मार्च चल रहा है या फैशन शो..?

17. मुझे बहुत खुश लगता है

क्यों की मार्च के पहले में

मेरा Birthday आता है

18. जब तक पढ़े तब तक मार्च से डरे

जब नौकरी करे तब भी मार्च ही पीछे पड़े

19. मार्च का महीना मरहम ला ही देगा

दिलरुबा से मुझे अब मिला ही देगा

मैं मिलूंगा रंग और गुलाल के संग में

महबूबा के संग मुझे रंग खेला ही देगा

20. ये मार्च में जून सी गर्मी क्यों है

कहीं तुम्हारी नज़दीकियां तो नही?

21. गुलाबो से भरी फरवरी को

रंग बिरंगा मार्च सलाम करता है

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article