लाइफस्टाइल

केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट नहीं बल्कि दादी-नानी के नुस्खे अपना कर Bhagyashree 54 की उम्र में भी दिखती हैं जवां, जानें एक्ट्रेस का ब्यूटी रूटीन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 28, 2023, 04:13 PM IST

Bhagyashree skin care tips: भाग्यश्री 90 के दशक की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। 54 की उम्र में भी वो अपनी खूबसूरती से कई बॉलीवुड हसीनाओं को मात दे रही हैं।

Image

भाग्यश्री का स्किन केयर टिप्स (Source:Instagram)

Bhagyashree skin care tips: भाग्यश्री 90 के दशक की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। 54 की उम्र में भी वो अपनी खूबसूरती से कई बॉलीवुड हसीनाओं को मात दे रही हैं। भाग्यश्री अपनी स्किन का बेहद खास ध्यान रखती हैं। इसके लिए वो एक स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं। भाग्यश्री केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट की जगह दादी-नानी के घरेलू नुस्खे अपनाकर स्किन की देखभाल करती हैं। वहीं फिट रहने के लिए भाग्यश्री रोजाना वर्कआउट करती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भाग्यश्री की खूबसूरती का राज बताने जा रहे हैं।

भाग्यश्री का स्किन केयर टिप्स - Skin care tips by Bhagyashree

शहद और दूध

स्किन की देखभाल के लिए भाग्यश्री शहद और दूध का इस्तेमाल करती हैं। दूध स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है। वहीं एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद त्वचा को साफ करने में मदद करता है। दूध और शहद का पैक स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। भाग्यश्री की तरह खूबसूरती पाने के लिए शहद और दूध से बने फेस पैक का इस्तेमाल करें।

मॉइस्चराइजिंग है जरूरी

स्किन की सही देखभाल के लिए मॉइस्चराइजिंग करना बेहद जरूरी होता है। ऑयली स्किन वालों को जैल बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। ये स्किन से एक्सट्रा ऑयल को कम करता है।

स्किन को एक्सफोलिएट करें

भाग्यश्री स्किन को साफ और किसी भी प्रकार की गंदगी या बैक्टीरिया से बचाने के लिए हफ्ते में एक बार एक्सफोलिएट जरूर करती हैं। ऐसे में आप भी हफ्ते में एक बार एक्सफोलिएट जरूर करें।

दादी-नानी के नुस्खे

भाग्यश्री अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए दादी-नानी के नुस्खे भी अपनाती हैं। वो घर पर बेसन, हल्दी, दूध, शहद, मलाई और मुल्तानी मिट्टी से बना फेस पैक भी लगाती हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article