लाइफस्टाइल

Mahendra Singh Dhoni Motivational and Inspirational Quotes: पॉजिटिविटी से भर जाएगा आपका जीवन, अगर मान ली एमएस धोनी की कही ये 10 बातें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 7, 2024, 06:09 AM IST

Mahendra Singh Dhoni Motivational and Inspirational Quotes: कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में जब उनका जन्मदिन नजदीक है तो हम आपके लिए उनके कुछ मोटिवेशनल कोट्स लेकर आए हैं जो आपको जीवन में सही दिशा देने का काम करेंगे।

Image

Mahendra Singh Dhoni Motivational and Inspirational Quotes

Mahendra Singh Dhoni Motivational and Inspirational Quotes: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni Birthday) का जन्मदिन नजदीक है। कल यानी 7 जुलाई को वो अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। एमएस धोनी ने काफी संघर्षों के बाद ये मुकाम हासिल किया है। धोनी सिर्फ क्रिकेट जगत के युवाओं के लिए ही नहीं बल्कि हर किसी के लिए इंस्पिरेशन हैं। एक छोटे से शहर से आने के बाद उन्होंने देश-विदेशों में अपनी एक अलग पहचान बनाई और क्रिकेट को नए आयाम तक ले जाने का काम किया। उनकी कप्तानी में भारत ने 2011 में वर्ल्ड कप जीता था। वो अपनी बातों से युवाओं को काफी मोटिवेट करते हैं। ऐसे में जब कल उनका जन्मदिन है तो इस खास मौके पर हम आपके लिए उनके कुछ प्रेरणादायक विचार लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आप भी मोटिवेट हो सकेंगे।

Mahendra Singh Dhoni Motivational and Inspirational Quotes in Hindi

1. सीखना सबसे महत्वपूर्ण है और एक बार हुई गलतियों को वापस न दोहराएं, जो हो गया सो हो गया. जीवन में सीखते रहना चाहिए।

2. धोनी कहते हैं 'मैं चाहता हूं कि लोग मुझे एक अच्छे व्यक्ति के रूप में याद करें, एक अच्छे क्रिकेटर के रूप में नहीं।'

3. महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि जीवन में किसी भी दबाव में नहीं आना चाहिए।

4. आपके पास वास्तव में कोई सपना नहीं है, तो आप आगे नहीं बढ़ सकते हो। सपने पूर करने के लिए सपने देखना जरूरी है।

5. धोनी का मानना है कि इंसान को अपना बेस्ट देना चाहिए। किसी भी काम में आप अपना बेस्ट करेंगे तो करियर में फायदा होगा।

6. जीवन के कुछ बुरे दिन हो सकते हैं जो आपको टूटा हुआ महसूस करा सकते हैं, लेकिन आप चिंता न करें। पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त। अच्छा समय भी जरूर आएगा।

7. धोनी कहते हैं कि सक्सेस पाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है।

8. सुनना है तो हमेशा अपने दिल की आवाज सुनो वही तुम्हे अपने जीवन में हर काम में जीत दिलाएगी।

9. मौन रहकर कार्रवाई करें, शोर मचाकर कोई शेर हमला नहीं करता।

10.कभी भी हार मत मानो बल्कि कोशिश और संघर्ष करते रहो, यहीं ज़िद हार को जीत में बदल देंगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article