Mahatma Gandhi Quotes In Hindi: देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमें स्वतंत्रता दिलाने में बहुत अहम भूमिका निभाई थी यह तो हम सभी बहुत अच्छी तरह जानते हैं। वह आजादी के संघर्ष में हिस्सा लेने वाले प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। देशा को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में उनकी भूमिका हमेशा नगण्य रहेगी। महात्मा गांधी का जन्म वर्ष 1869 में, 02 अक्टूबर को गांधी जी का जन्म गुजरात के पोरबंदर जिले में हुआ था। इसलिए हर साल 2 अक्टूबर को देशभर में गांधी जयंती मनाई जाती है।
Mahatma Gandhi Quotes Vichar In Hindi
आज भले ही महात्मा गांधी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उन्हें उनके अद्भुत विचारों के लिए आज भी जाना जाते हैं। उनका व्यक्तित्व और विचार बहुत ही प्रभावशाली साबित हुए हैं। उनके विचार नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हैं। महात्मा गांधी के अनमोल विचार आज भी लोगों के जीवन को सही दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं। उनकी बातें लोगों बेहतर जीवन जीने का सलीका सिखाती हैं। उनके विचारों को पढ़कर आप भी अपने जीवन को एक नई दिशा प्रदान कर सकते हैं, यहां पढ़ें महात्मा गांधी के अनमोल विचार..
महात्मा गांधी के अनमोल विचार - Mahatma Gandhi Quotes Vichar In Hindi
1. बापू ने कहा कि स्वास्थ्य ही असली संपत्ति है, न कि सोना और चांदी.
2. व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है। वह जो सोचता है, वह बन जाता है.
3. गौरव लक्ष्य पाने के लिए कोशिश करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में.
4. व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है. वह जो सोचता है, वह बन जाता है.
5. हम जो करते हैं और हम जो कर सकते हैं, इसके बीच का अंतर दुनिया की ज्यादातर समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त होगा.
6. कमजोर कभी क्षमाशील नहीं हो सकता है. क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है.
7. ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है. यह अदम्य इच्छाशक्ति से आती है.
8. आप जो करते हैं वह नगण्य होगा. लेकिन आपके लिए वह करना बहुत अहम है.
9. किसी देश की महानता और उसकी नैतिक उन्नति का अंदाजा हम वहां जानवरों के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं.
10. कोई कायर प्यार नहीं कर सकता है; यह तो बहादुर की निशानी है.
11. धैर्य का छोटा हिस्सा भी एक टन उपदेश से बेहतर है.
