लाइफस्टाइल

Mahatma Gandhi Death Anniversary: महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि आज, इन टॉप 10 मैसेज और कोट्स के जरिए दें राष्ट्रपिता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Mahatma Gandhi Death Anniversary 2025, Mahatma Gandhi Quotes, Messages, Anmol Vichar In Hindi: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि है। गांधी जी ने विश्व की शांति, अंहिसा व सद्भाव का मार्ग दिखाया है। आज के खास अवसर पर आप उनके अनमोल विचार, कोट्स और मैसेज के जरिए बापू को श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

Image

mahatma gandhi death anniversary 2025 quotes wishes in hindi

Mahatma Gandhi Death Anniversary 2025, Mahatma Gandhi Quotes, Messages, Anmol Vichar In Hindi: हर साल की तरह इस साल भी 30 जनवरी को हमारा देश महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मना रहा है। इस साल गांधी जी की 77वीं पुण्यतिथि है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को अंग्रेजी हुकुमत से आजादी दिलाई थी और उनके विचार आज भी करोड़ों युवाओं को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। आज के दिन पूरा देश राष्ट्रपिता को श्रद्धांजली अर्पित करता है। अगर आप भी बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित करना चाहते हैं तो यहां दिए मैसेज, कोट्स और गांधी जी के अनमोल विचार शेयर कर सकते हैं।

Mahatma Gandhi Punyatithi Quotes In Hindi-

1) आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।

2) शक्ति दो प्रकार की होती है। एक दंड के डर से उत्पन्न होती और दूसरी प्यार से।

प्यार की शक्ति हमेसा हजार गुना ज्यादा प्रभावी होती है।

3) कमजोर कभी माफ़ी नहीं मांगते। क्षमा करना तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता है।

Mahatma Gandhi Ke Anmol Vichar-

4) गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती।

वह तो केवल अपनी खुशबू बिखेरता है।

खुशबू ही उसका संदेश है।

5) व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है, वह जो सोचता है, वह बन जाता है।

6) ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है। यह तो अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।

7) क्रूरता का उत्तर क्रूरता से देने का अर्थ अपने नैतिक व बौद्धिक पतन को स्वीकार करना है।

Mahatma Gandhi Death Anniversary Wishes -

8) व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों से नहीं बल्कि उसके चरित्र से की जाती है।

9) नारी को अबला कहना अपमानजनक है. यह पुरुषों का नारी के प्रति अन्याय है।

10) स्वास्थ्य ही सही धन है। सोने और चांदी का मूल्य इसके सामने कुछ भी नहीं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article