लाइफस्टाइल

Sabudana Khichdi Recipe: महाशिवरात्रि व्रत के लिए बनानी है फलाहारी खिचड़ी तो आजमाएं ये आसान तरीका, मोती जैसा खिला खिला मिलेगा हर दाना, जानें साबूदाना खिचड़ी की रेसिपी

Falahari Sabudana Khichdi Recipe In Hindi: महाशिवरात्रि पर अगर आप व्रत कर रहे हैं और व्रत के दौरान सिर्फ फलाहारी भोजन करना है तो ये खबर आपके लिए है। साबूदाना शुद्ध और फलाहारी भोजन में शामिल है। व्रत के दिन आप इसे खा सकते हैं। आइये साबूदाना खिचड़ी को बनाने की आसान विधि बताते हैं।

Image

mahashivratri 2025 vrat sabudana khichdi recipe in hindi

Falahari Sabudana Khichdi Recipe In Hindi: आज महादेव के भक्त महाशिवरात्रि मना रहे हैं। महाशिवरात्रि के इस खास मौके पर शिव जी की पूजा-उपासना की जाती है, साथ ही भोलेनाथ का पसंदीदा प्रसाद भी बनाया जाता है। इस दिन भक्त व्रत भी रखते हैं। कुछ तो निर्जला व्रत करते हैं तो कुछ भक्त फलाहार करते हैं। फलाहार करने वाले भक्त शुद्ध और फलाहारी रेसिपीज की तलाश में रहते हैं। ऐसे में साबूदाना से बनी डिशेज खाना सही रहता है। यहां से आप महाशिवरात्रि स्पेशल साबूदाना की रेसिपी देख सकते हैं। यहां फलाहारी साबूदाना की सबसे आसान रेसिपी दी गई है-

साबूदाना खिचड़ी की सामग्री-

1) साबूदाना- 1 कप

2) मूंगफली- 1/2 कप

3) स्पून घी- 2 टेबल

4) जीरा- 1 टी स्पून

5) लाल मिर्च- 3-4 साबुत

6) कढ़ी पत्ता- एक टहनी

7) सेंधा नमक- 2 टी स्पून

8) मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून

9) हरा धनिया- 1 टेबल स्पून

10) हरी मिर्च, कटा हुआ- 1 टी स्पून

साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि-

साबूदाना की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल डालकर इसे अच्छी तरह से गर्म करें। अब इसमें मूंगफली को डालकर इसे फ्राई करें, आपको मूंगफली को इतना फ्राई करना है कि यह क्रिसपी हो जाए। अब दूसरी तरफ साबूदाना को पानी से साफ करके पानी में एक घंटे के लिए भिगोकर रख दें। ध्यान रहे पानी साबूदाना से तीन सेंटीमिटर ऊपर होना चाहिए। छन्नी में छान लें। अब एक मोटे कपड़े पर एक घंटे के लिए फैलाकर छोड़ दें। साबूदाना से पानी पूरी तरह निकल जाना चाहिए, वरना बनाते समय साबूदाना चिपकने लगेगा। इसके बाद साबूदाना, मूंगफली, नमक और मिर्च पाउडर को एक साथ मिलाएं। एक पैन में घी गर्म करें। उसमें जीरा, लाल मिर्च और कढ़ी पत्ते को तड़का लगाएं। जब मिर्च हल्के गाढ़े रंग की हो जाए, तो इसमें साबूदाना डालें। हल्की आंच पर पकाएं। थोड़ी देर पका लेने के बाद इसे आंच से उतार लें। अब ऊपर से हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर सर्व कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article