Mahashivratri 2024 Whatsapp Status: महाशिवरात्रि हिंदुओं के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च यानी आज मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस त्योहार का बेहद खास महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर दूध, गंगाजल, बेलपत्र, भांग से अभिषेक करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव के भक्त उपवास भी रखते हैं। इसके साथ ही लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी महाशिवरात्रि के मौके पर अपनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के कोट्स, विशेज, शायरी, फोटोज, वीडियोज, GIF भेज सकते हैं।
Mahashivratri 2024 Whatsapp Status
1. भगवान शिव की भक्ति से नूर मिलता है,
दिल के धड़कनों को सुरूर मिलता हैं,
जो भी आता भोले के द्वार
कुछ न कुछ जरूर मिलता है
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
2. सारा जहां है जिसकी शरण में
नमन है उस शिव जी के चरण में
बने उस शिवजी के चरणों की धूल
आओ मिल कर चढ़ाये हम श्रद्धा के फूल
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
3. पी के भांग जमा लो रंग
जिन्दगी बीते खुशियों के संग
लेकर नाम शिव भोले का
दिल में भर लो शिवरात्रि की उमंग
महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई
4. जगह-जगह में शिव हैं हर जगह में शिव हैं
है वर्तमान शिव और भविष्य भी शिव हैं !
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
5. आई है शिवरात्रि मेरे भोले बाबा का दिन
शिव के चरणों में शीश झुकाने दो
भोले की भक्ति में मुझे डूब जाने दो!
महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई
6. शिव की महिमा अपरम्पार,
शिव करते सब जन का उद्धार।
उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे।
महाशिवरात्रि की
हार्दिक शुभकामनाएं!
7. महाशिवरात्रि का पर्व आपके जीवन
में सकारात्मकता और ढेरों खुशियां लाएं।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !
8. ॐ में ही आस्था, ॐ में ही विश्वास
ॐ में ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार
ॐ से ही होती हैं अच्छे दिन की शुरुआत
जय शिव शंकर!
हैप्पी महाशिवरात्रि 2024!
9.काल भी तुम और महाकाल भी तुम
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम
शिव भी तुम और सत्य भी तुम!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
10.एक पुष्प
एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
भोला कर दे सबका उद्धार!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं !
